Posts

Showing posts with the label WeatherForecastLiveUpdates

Weather Updates: दिल्ली-NCR में फरवरी में ही गर्मी का अहसास, इन 10 राज्यों में बारिश से बदलेगा मौसम का मिजाज

Image
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज (प्रतीकात्मक फोटो) नई दिल्ली: दिल्ली-NCR में लोगों को फरवरी महीने में ही गर्मी का अहसास हो रहा है. सुबह 10 बजे के बाद तेज धूप निकल जा रही है. हालांकि, रात और सुबह में अब भी ठंड से हल्की सिहरन महसूस हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार यानि आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बता दें कि शुक्रवार को  अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो मौसम के औसत से चार डिग्री ज्यादा था. यह भी पढ़ें 19 और 20 फरवरी को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में  25-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान देश के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है.  Weather Update: मार्च के शुरू में सताने लगेगी गर्मी! देश के इन इलाकों में बारिश के आसार : मौसम विभाग की 'भविष्यवाणी' मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में वर्षा होने की संभावना है. 19 से...

Weather Updates: तीन दिन बाद दिल्ली-NCR में फिर बारिश, गिरेगा पारा; 13 राज्यों में कोहरे का कहर

Image
Weather Forecast Update: दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड जारी नई दिल्ली: Weather Updates today: दिल्ली-NCR सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. अगले तीन दिन बाद यानि 9 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना है. इस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है. यह भी पढ़ें अगले 4 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और ओडिशा में सुबह और रात में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है. वहीं अगले 2 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई इलाके कोहरे की चपेट में रहेंगे.  मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है. पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश का अनुमान है. एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 06 और 07 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की वर्षा और बर्फबारी होने की संभाव...