अमेरिका को चीन की चुनौती, लॉन्च करेगा 2.5 अरब पिक्सल कैमरे वाला स्पेस टेलीस्कोप, यह है तैयारी
अमेरिका और यूरोपीय स्पेस एजेंसियों को अंतरिक्ष में चीन से चुनौती मिल रही है। हाल में चीनी वैज्ञानिकों ने बड़ा दावा करते हुए कहा था कि चंद्रमा की मिट्टी में ऑक्सीजन और ईंधन को पैदा करने की क्षमता है। चीन के Chang'e 5 स्पेसक्राफ्ट द्वारा लाई गई चंद्रमा की मिट्टी का विश्लेषण करने के बाद वैज्ञानिक इस निष्कर्ष पर पहुंचे। चीन मंगल मिशन पर भी काम कर रहा है। यही नहीं, अब उसकी तैयारी साल 2023 तक अपना पहला बड़ा स्पेस टेलीस्कोप लॉन्च करने की है। इस टेलीस्कोप के जरिए चीन, अंतरिक्ष का सर्वेक्षण करना चाहता है। आकाशगंगाओं को एक्स्प्लोर करना चाहता है और तो और डार्क मैटर व डार्क एनर्जी के रहस्यों को उजागर करना चाहता है। चीन का यह टेलीस्कोप सीधे तौर पर अमेरिका और यूरोप के हबल टेलीस्कोप और हाल में लॉन्च किए गए जेम्स वेब टेलीस्कोप को टक्कर देगा। space.com के मुताबिक, चीन की नेशनल एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जर्वेट्री के डेप्युटी डायरेक्टर लियू जिफेंग ने न्यूज एजेंसी सिन्हुआ को बताया है कि चीनी स्पेस स्टेशन टेलीस्कोप (CSST) एक ऑप्टिकल और अल्ट्रावॉयलेट स्पेस ऑब्जर्वेट्री है। इसमें ...