योगी सरकार 2.0 : UP का 37 साल का 'सियासी इतिहास' बदलने वाले योगी से जुड़ी 10 खास बातें
योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार सीएम के तौर पर यूपी की कमान संभाली है योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की कमान संभाल ली. शपथ ग्रहण समारोह राजधानी लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वापजेयी इंटरनेशनल इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित हुआ जिसमें पीएम मोदी, उनकी कैबिनेट के कई मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के ज्यादातर सीएम शामिल हुए. योगी आदित्यनाथ से जुड़ी खास बातें... योगी आदित्यनाथ का वास्तविक नाम अजय सिंह बिष्ट है. उनका जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड (तब उत्तर प्रदेश का हिस्सा था) में हुआ था. माता-पिता के सात बच्चों में योगी शुरू से ही सबसे तेजतर्रार थे.जानकार बताते हैं कि कॉलेज की पढ़ाई करते हुए योगी 1990 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए. योगी आदित्यनाथ गणित विषय से स्नातक है. गढ़वाल यूनिवर्सिटी से उन्होंने बीएससी की डिग्री हासिल कर चुके हैं. साल 2014 में गोरखनाथ मंदिर के महंत अवैद्यनाथ की मौत के बाद वे यहां के महंत यानी पीठाधीश्वर चुन लिए गए. गोरखनाथ मंदिर के महंत अवैद्यनाथ ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था, जिसके बाद उनका रा...