Posts

Showing posts with the label किन्नर

ट्रेन में महिला को बंदूक दिखाकर किन्नर ने लूटे 4 हजार रुपये, CCTV की मदद से चढ़ा पुलिस के हत्थे

Image
आरोपी किन्नर को माननीय अदालत ने जेल कोठरी में भेज दिया है. मुंबई: मुंबई में चलती ट्रेन में बंदूक की नोक पर महिला से लूटपाट करने वाले एक किन्नर को गिरफ्तार किया गया है. बोरीवली जीआरपी ने आरोपी किन्नर को पकड़ा है, जिसका नाम प्रफुल पांचाल है. बोरीवली जीआरपी के सीनियर पी आई अनिल कदम के मुताबिक शिकायत मिलने पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया. मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर के दौरान ये पिस्तौल दिखाकर लूट करता था. आरोपी किन्नर खार का रहने वाला है और उसके ऊपर इसके पहले भी चाकू दिखाकर एक यात्री से लूटपाट का आरोप लगा था. जिसमें वो गिरफ्तार भी हुआ था. यह भी पढ़ें ये भी पढ़ें-  गोरखपुर में ट्रिपल मर्डरः एकतरफा प्यार में शख्स ने की लड़की और उसके मां-पिता की हत्या पुलिस के मुताबिक 22 अप्रैल की सुबह जब एक महिला यात्री दादर फूल मार्किट से फूल लेकर वसई जा रही थी. उसी दौरान आरोपी किन्नर भी गोरेगॉव रेलवे स्टेशन से चढ़ा और उस बोगी में मौजूद महिला यात्री से पहले कुछ पैसे मांगे. महिला के पैसे देने पर उसने और पैसे की मांग की. महिला ने मना किया तो किन्नर ने अपने पास रखी पिस्तौल महिला ...