पृथ्वी के पास से गुजर गया 3.78 लाख करोड़ रुपये का Asteroid, हम इसे पा सकते हैं अगर…
अंतरिक्ष खनन Space mining एक ऐसा विचार है, जिस पर 10 साल पहले बहुत जोश के साथ चर्चा हुई। कई लोगों ने तर्क दिया कि कीमती और दुर्लभ धातुओं के लिए प्राइवेट अंतरिक्ष यात्रियों को नियुक्त करके पृथ्वी के पास से गुजरने वाले एस्टरॉयड Asteroid का पता लगाकर उनका खनन किया जा सकता है। इससे कमर्शल स्पेस इकॉनमी में क्रांतिकारी बदलाव आ सकता है। हालांकि इस पर बहुत ज्यादा प्रगति नहीं हुई। यह आइडिया एक बार फिर चर्चा में आया है, क्योंकि NEA नाम का एस्टरॉयड जिसे 4660 Nereus कहा जाता है, वह पृथ्वी के पास से होकर गुजर गया। वैज्ञानिकों का मानना है कि 330 मीटर व्यास वाले और अंडे के आकार के एस्टरॉयड में करीब 5 अरब डॉलर (करीब 3.78 लाख करोड़ रुपये) की कीमती धातुएं हैं। नेरियस Nereus कभी भी खतरनाक होकर पृथ्वी के करीब नहीं आया। जब यह पृथ्वी के सबसे पास था, तब भी यह 3.9 मिलियन किलोमीटर दूर था। यह दूरी पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी का लगभग 10 गुना है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह एस्टरॉयड अब 39 साल बाद फिर से पृथ्वी के पास से गुजरेगा। उस समय "स्पेस माइनर्स" लॉन्च करना संभव हो सकता है। 6 लाख...