Posts

Showing posts with the label खगलय

रविवार 15 मई को होने जा रहा पूर्ण चंद्र ग्रहण, 'ब्लड मून' अनोखी खगोलीय घटना को ऐसे देखें लाइव

Image
वीकेंड पर चांद पूरी तरह से अंधरे में डूबने वाला है। इस दौरान एक बड़ी खगोलीय घटना का नजारा मिलने वाला है, जो काफी समय बाद देखने को मिलेगा। रविवार की रात से सोमवार की सुबह तक 2022 का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण होने जा रहा है। यह ग्रहण साउथ और नॉर्थ अमेरिका, अंटार्कटिका, यूरोप, अफ्रीका और ईस्ट पेसिफिक में दिखाई देगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण को कई बार ब्लड मून भी कहा जाता है क्योंकि ग्रहण के चरम पर यह गहरे लाल रंग का दिखता है। हालांकि, भारत में इसे नहीं देखा जा सकेगा।  चंद्र ग्रहण तब होता है, जब सूरज, धरती और चांद एक सीध में आ जाते हैं। इस स्थिति में चांद को धरती की छाया से गुजरना होता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान चांद धरती की छाया के सबसे अंधेरे हिस्से में चला जाता है जिसे अम्ब्रा कहा जाता है।  यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इच्छुक लोग नासा पर इसका लाइवस्ट्रीम देख सकते हैं। इसका समय 15 मई रात 11 बजे ET से 16 मई रात 12 बजे ET तक रहेगा। भारतीय समयानुसार यह सोमवार के सुबह 8.33 बजे का समय होगा। स्पेस एजेंसी इसका लाइव स्ट्रीम दिखाएगी और एक्सपर्ट्स इसके बढ़ने की प्रक्रिया पर कमेंट्री भी करेंगे।...

चंद्रग्रहण से लेकर बुध ग्रह को देखने का मौका, जानें मई में होने वालीं खगोलीय घटनाएं

Image
आसमान में होने वाली घटनाओं में दिलचस्‍पी रखने वाले लोगों के लिए मई का महीना रोमांचक लग रहा है। इस महीने की शुरुआत और अंत कुछ शानदार खोजों के साथ होने वाला है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने अपनी ‘वॉट्सअप' सीरीज के तौर पर उन घटनाओं की पूरी लिस्‍ट शेयर की है। नासा के मुताबिक, इस महीने का सबसे बड़ा आकर्षण पूर्ण चंद्रग्रहण होने वाला है। यह 15-16 मई को पश्चिमी गोलार्ध में दिखाई देगा। चंद्रग्रहण एक अविश्वसनीय खगोलीय घटना हैं। इस दौरान पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है। इस नजारे को देखने के लिए किसी दूरबीन की जरूरत नहीं होती। सूर्य ग्रहण की तुलना में चंद्रग्रहण को खुली आंखों से देखना ज्‍यादा सुरक्षित माना जाता है।  नासा के मुताबिक, 2 मई को सूर्यास्त के लगभग 45 मिनट बाद अगर लोग आसमान में पश्चिम की तरफ देखेंगे, तो वहां उन्‍हें बुध ग्रह दिखाई दे सकता है। इससे ठीक 10 डिग्री दूर एक पतला अर्धचंद्राकार चंद्रमा भी दिखाई दे सकता है। सिर्फ यही नहीं, चंद्रमा की ओर से थोड़ा दक्षिण की ओर मुड़ने पर लोगों को एक विशालकाय तारा एल्डेबारन दिखाई दे सकता है, जो बुध ग्रह के समान चमकेगा। नास...