Posts

Showing posts with the label गिरफ्तार

ट्रेन में महिला को बंदूक दिखाकर किन्नर ने लूटे 4 हजार रुपये, CCTV की मदद से चढ़ा पुलिस के हत्थे

Image
आरोपी किन्नर को माननीय अदालत ने जेल कोठरी में भेज दिया है. मुंबई: मुंबई में चलती ट्रेन में बंदूक की नोक पर महिला से लूटपाट करने वाले एक किन्नर को गिरफ्तार किया गया है. बोरीवली जीआरपी ने आरोपी किन्नर को पकड़ा है, जिसका नाम प्रफुल पांचाल है. बोरीवली जीआरपी के सीनियर पी आई अनिल कदम के मुताबिक शिकायत मिलने पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया. मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर के दौरान ये पिस्तौल दिखाकर लूट करता था. आरोपी किन्नर खार का रहने वाला है और उसके ऊपर इसके पहले भी चाकू दिखाकर एक यात्री से लूटपाट का आरोप लगा था. जिसमें वो गिरफ्तार भी हुआ था. यह भी पढ़ें ये भी पढ़ें-  गोरखपुर में ट्रिपल मर्डरः एकतरफा प्यार में शख्स ने की लड़की और उसके मां-पिता की हत्या पुलिस के मुताबिक 22 अप्रैल की सुबह जब एक महिला यात्री दादर फूल मार्किट से फूल लेकर वसई जा रही थी. उसी दौरान आरोपी किन्नर भी गोरेगॉव रेलवे स्टेशन से चढ़ा और उस बोगी में मौजूद महिला यात्री से पहले कुछ पैसे मांगे. महिला के पैसे देने पर उसने और पैसे की मांग की. महिला ने मना किया तो किन्नर ने अपने पास रखी पिस्तौल महिला ...

दिल्ली : पति से विवाद के बाद पत्नी ने तीन महीने की बेटी की गला दबाकर कर की हत्या, पति-पत्नी दोनों गिरफ्तार

Image
पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर माता-पिता दोनों को हिरासत में ले लिया है.  नई दिल्ली: दिल्ली के शालीमार बाग (Shalimar Bagh) में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक मां ने अपनी ही बेटी का गला दबाकर हत्या (Murder) कर दीं. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद महिला ने कथित रूप से बेटी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. मामला हैदरपुर इलाके के गली नंबर 8 का है. जहां कारपेंटर का काम करने वाला संचित और उसकी पत्नी पिछले कुछ समय से किराए पर रह रहे हैं. यह भी पढ़ें शालीमार बाग थाना पुलिस (Police) मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, 4 अप्रैल को शालीमार बाग में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी.  इस सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. जहां पता चला कि 26 वर्षीय  अंजलि देवी ने अपनी बच्ची गला घोंटकर हत्या कर दी है.  पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर माता-पिता दोनों को हिरासत में ले लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल, बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोप...