Posts

Showing posts with the label छटन

45 साल तक स्पेस डेटा भेजने वाले Voyager स्पेस क्राफ्ट की पावर हो रही खत्म, NASA ने जताया साथ छूटने का दुख!

Image
नासा ने 45 साल पहले जो स्पेस क्राफ्ट अंतरिक्ष में छोड़े थे, अब उनका सफर जल्द ही थम जाएगा क्योंकि स्पेस क्राफ्ट की पावर खत्म होने वाली है। इन्हें वोयेजर (Voyager) स्पेस क्राफ्ट के नाम से जाना जाता है जो आज से 44.5 साल पहले अंतरिक्ष में स्थापित किए गए थे। उस वक्त नासा ने जुड़वां स्पेस क्राफ्ट पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किए थे। अब दोनों ही स्पेस क्राफ्ट पावर शॉर्टेज के चलते बंद होने वाले हैं।  NASA ने एक रिपोर्ट में बताया है कि उसने 1977 में Voyager स्पेस व्हीकल 1 और व्हीकल 2 को अंतरिक्ष में छोड़ा था। इनमें से व्हीकल 1 अपनी मियाद से बहुत ज्यादा चल चुका है। नासा का कहना है कि जितने साल यह व्हीकल चल पाया है उतना मानव के द्वारा बनाया गया कोई और दूसरा स्पेस व्हीकल नहीं चला है। लेकिन जल्द ही यह व्हीकल इतिहास बन जाएगा। साइंटिफिक अमेरिकन (Scientific American) की रिपोर्ट कहती है कि अब व्हीकल का सफर खत्म होने का समय आ गया है और जल्द ही यह अलविदा कह देगा।  जॉन हॉकिंस यूनिवर्सिटी के राल्फ मैकनट रिपोर्ट में कहते हैं, "इस बात को बीते साढ़े 44 साल हो चुके हैं। व्हीकल की जितनी वारंटी हमने दी ...

2020 में नौकरी छूटने के कारण बढ़ी आत्महत्या करने वालों की संख्या : NCRB

Image
First Published: February 10, 2022 | Last Updated:February 10, 2022 राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Records Bureau – NCRB) के आंकड़ों के अनुसार, पहले महामारी वर्ष, 2020 में  बेरोजगारों के बीच आत्महत्या की सबसे अधिक संख्या देखी गई। मुख्य बिंदु आत्महत्या करने वालों का आंकड़ा पहली बार 3,000 का आंकड़ा पार कर गया है। राज्य मंत्री (गृह) नित्यानंद राय के लिखित उत्तर के अनुसार, 3548 लोगों की आत्महत्या से मृत्यु हुई। 2020 में आत्महत्या करने वालों की कुल संख्या 1.53 लाख थी, जबकि 2019 में यह संख्या 1.39 लाख थी। कर्ज के कारण की आत्महत्या 2018 और 2020 के बीच, दिवालिएपन या कर्ज के कारण आत्महत्या से 16,091 लोगों की मौत हुई। इसमें  2019 में 5908 जबकि 2020 में 5213 लोगों की मौत हुई। सर्वाधिक आत्महत्या वाले राज्य NCRB के आंकड़ों के अनुसार, 2020 में कर्नाटक में बेरोजगारों में आत्महत्या करने वालों की संख्या सबसे अधिक (720) दर्ज की गई। इसके बाद महाराष्ट्र (625), तमिलनाडु (336), असम (234), और उत्तर प्रदेश (227) का स्थान है। जबकि कर्ज या दिवालियेपन के का...