वैज्ञानिकों ने खोजे अनोखे जुड़वां एस्टरॉयड, उम्र में हो सकते हैं सबसे छोटे
एक अजीबोगरीब खोज के तहत वैज्ञानिकों को जुड़वां एस्टरॉयड (asteroid) मिले हैं। ये पृथ्वी के सबसे नए पड़ोसी हो सकते हैं। अनुमान है कि लगभग 6 लाख मील की दूरी पर ये एस्टरॉयड कुछ सदियों पहले अपने पैरंट एस्टरॉयड से अलग हुए। अगस्त 2019 में इन एस्टरॉयड को अलग-अलग संस्थाओं (entities) के रूप में खोजा गया था। हालांकि उसके बाद शोधकर्ताओं ने इनके परिक्रमा पैटर्न में समानता को देखा। एस्टरॉयड 2019 PR2 और 2019 QR6 ने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया जब वैज्ञानिकों ने इनके इतिहास को टटोला। साल 2005 से स्टोर ‘कैटालिना स्काई सर्वे डेटा' को देखते हुए वैज्ञानिकों को इन एस्टरॉयड के बारे में एक दिलचस्प संभावना दिखाई दी। एडिशनल ऑब्जर्वेशन ने वैज्ञानिकों को इन एस्टरॉयड की पुरानी लोकेशन में जाने में मदद की। इसके बाद ऑर्बिटल कैलकुलेशन से यह निर्धारित किया गया कि अतीत में दो एस्टरॉयड सिर्फ एक इकाई थे। वैज्ञानिकों ने दो मॉडल का इस्तेमाल किया जिसके अनुसार, पैरंट एस्टरॉयड 230 और 420 साल पहले या 265 और 280 साल पहले टूट गया होगा। इसी वजह से ये दो एस्टरॉयड बन गए। यह रिसर्च पेपर 2 फरवरी को रॉयल एस्ट्रो...