Posts

Showing posts with the label जबलपर

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बनेगा भारत का पहला जियोलॉजिकल पार्क (India’s First Geological Park)

Image
First Published: January 31, 2022 | Last Updated:January 31, 2022 भारत का पहला भूवैज्ञानिक उद्यान (geological park) मध्य प्रदेश के जबलपुर के लम्हेटा (Lamheta) में बनेगा। मुख्य बिंदु खनन मंत्रालय के तहत भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (Geological Survey of India) द्वारा इस पार्क के लिए मंजूरी दी गई थी। पांच एकड़ जमीन पर 35 करोड़ रुपये के निवेश से इस पार्क का निर्माण किया जाएगा। लम्हेटा में क्यों बनाया जा रहा है यह पार्क? लम्हेटा में यह जियोलॉजिकल पार्क इसलिए बनाया जायेगा, क्योंकि यह स्थान भूगर्भीय दृष्टि से विश्व के महत्वपूर्ण स्थानों में से एक है। 1928 में, विलियम हेनरी स्लीमैन ने इस क्षेत्र से डायनासोर के जीवाश्म की खोज की थी। यूनेस्को ने लम्हेटा को भू विरासत स्थल (geo heritage site) के रूप में भी मान्यता दी है। जियोपार्क क्या है? जियोपार्क एक एकीकृत क्षेत्र है, जो सतत तरीके से भूवैज्ञानिक विरासत के संरक्षण और उपयोग को आगे बढ़ाता है। यह वहां रहने वाले लोगों की आर्थिक भलाई को भी बढ़ावा देता है। Lameta Formation लैमेटा फॉर्मेशन को इन्फ्राट्रैपियन बेड...