Posts

Showing posts with the label जम्मूकश्मीरमेंआतंकीहमला

पुलवामा हमले की बरसी : नितिन गडकरी ने शहीदों को किया नमन, कहा- उनका बलिदान देश नहीं भूलेगा

Image
नितिन गडकरी ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी नई दिल्ली: 14 फरवरी का दिन जम्मू-कश्मीर की एक दुखद घटना के साथ दर्ज है. तीन बरस बीतें, लेकिन उस घटना के जख्म आज तक हरे हैं, जब आतंकवादियों ने इस दिन को देश के सुरक्षाकर्मियों पर कायराना हमला किया था. 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले (Pulwama Attack) के लेथपोरा में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ के काफिले में घुसकर विस्फोटकों से लदी कार टकरा दी थी. इसके बाद सीआरपीएफ की बस में धमाका हो गया था. इस हादसे में 40 जवान शहीद हो गए थे, जबकि 70 जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे.केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है. नितिन गडकरी ने कू किया है कि 14 फरवरी 2019 को, पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद सभी वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजली एवं नमन. उनके बलिदान को देश नहीं भूलेगा.  यह भी पढ़ें बता दें कि 20 साल का आदिल अहमद डार इस हमले का सुसाइड बम्बर था, जिसका घर घटनास्थल से 10 किलोमीटर की दूरी पर था. उस दिन सीआरपीएफ का काफिला जम्मू ...