Posts

Showing posts with the label जम्‍मूकश्‍मीर

जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर के पास गांव के प्रधान की गोली मारकर हत्या, एक सप्ताह में दूसरी वारदात

Image
प्रतीकात्‍मक फोटो श्रीनगर : जम्‍मू-कश्‍मीर के श्रीनगर शहर के नजदीक आतंकियों ने बुधवार को एक ग्रामप्रधान की गोली मारकर हत्‍या कर दी. पिछले एक सप्‍ताह में यह ऐसी दूसरी घटना है.जानकारी के अनुसार, खानमोह एरिया के सरपंच समीर अहमद भट पर आज शाम फायरिंग की गई, उन्‍हें कई जगह गोलियां लगी. भट इस सप्‍ताह आतंकियों द्वारा मारे गए दूसरे पंचायत मेंबर हैं. हत्‍या की यह घटना जम्‍मू रीजन के उधमपुर कस्‍बे में आतंकियों के IED (Improvised Explosive Device)हमले  के कुछ घंटों बाद सामने आई है. इस आईईडी हमले में एक शख्‍स को जान गंवानी पड़ी थी जबकि 14 अन्‍य घायल हो गए थे. यह भी पढ़ें इससे पहले रविवार को आतंकियों ने श्रीनगर के व्‍यस्‍त बाजार में ग्रेनेड फेंका था जिसमें दो लोगों की मौत हुई थी जबकि 38 अन्‍य घायल हुए थे. पुलिस ने कहा कि ग्रेनेड हमले में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.   Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%9c%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0...

जम्‍मू-कश्‍मीर: बांदीपोरा में आतंकियों का ग्रेनेड से हमला, पुलिसकर्मी की मौत, चार अन्‍य घायल

Image
जम्‍मू-कश्‍मीर के बांदीपोरा  जिले में निशांत पार्क के नजदीक आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि चार अन्‍य लोग घायल हो गई. पुलिसबल को टारगेट करके यह ग्रेनेड फेंका गया था. घायलों को अस्‍पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है .रिपोर्टों के अनुसार, ग्रेनेड फेंकने के बाद आतंकियों की ओर से फायरिंग भी की गई.  Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%9c%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e2%80%8d%e0%a4%ae%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e2%80%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b0/?feed_id=11847&_unique_id=6206a95dbd834