Posts

Showing posts with the label जहांगीरपुरी

14 टीम, 9 बुलडोजर और 1500 पुलिसकर्मी : जहांगीरपुरी में कुछ ऐसे चला बुलडोजर

Image
अवैध निर्माणों को तोड़ने से पहले किसी को कोई नोटिस नहीं दिया गया था. नई दिल्ली: दिल्ली के जहांगीरपुरी में आज अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बुलडोजर चलाए गए और तोड़फोड़ की गई. ये तोड़फोड़ सुबह 9:30 बजे शुरू हुई, जो कि कई घंटों तक चली. हाल ही में दिल्ली के जहांगीरपुरी में दंगे हुए थे. जिसके बाद ये कार्रवाई उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) की तरफ से की गई. इस कार्रवाई के तहत अवैध कब्जे वाली जगहों पर बुलडोजर चलाए गए. आइए विस्तार में जानते हैं कि जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाओ अभियान कब शुरू हुआ और इस दौरान क्या-क्या हुआ. यह भी पढ़ें कितने बजे तक की गई तोड़फोड़ उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाओ अभियान आज सुबह 9:30 बजे शुरू कर दिया था. जो कि करीब 12 बजे तक चला. यानी कुल ढाई घंटे ये अभियान चलाया गया और तोड़फोड़ की गई. इस दौरान मौके पर एमसीडी की 14 टीम भी मौजूद थीं. साथ ही दिल्ली पुलिस के जवान भी मौजूद थे.  जानकारी के अनुसार उत्तरी दिल्ली के मेयर ने दिल्ली पुलिस कमीश्नर को पत्र लिखकर फोर्स की मांगी थी. जिसे स्वीकार कर लिया गया और उन्हें तुरंत फोर्स मिल गई. मेयर ने दिल्ली पुलिस क...

VIDEO : दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुलडोजर रोकते हुए दिखीं CPM नेता वृंदा करात, कोर्ट के आदेश हवा में लहराए

Image
नई दिल्ली: जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी CPI(M) की नेता वृंदा करात सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी लेकर यहां पहुंची और एक बुलडोजर को रोकते हुए नजर आईं. इस दौरान वृंदा करात सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी लहराते हुए दिखीं. दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने जमीयत उलमा-ए-हिंद की याचिका पर सुनवाई करते हुए जहांगीरपुरी में अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई को रोकने का आदेश दिया था. करीब 12 बजे सीपीएम नेता वृंदा करात आदेश की कॉपी के साथ मौके पर पहुंची और पुलिस और नगर निगम के कर्मचारियों से तत्काल विध्वंस रोकने की अपील की. एक वीडियो में, वे बुलडोजर के सामने खड़ी दिखाई दी और उसका रास्ता रोक रही थी. साथ ही कोर्ट के आदेश की कॉपी दिखा रही थी. वहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेश के दो घंटे बाद ये कार्रवाई रोक दी गई. यह भी पढ़ें क्या है पूरा मामला दिल्ली के जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जयंती जुलूस के दौरान सांप्रदायिक झड़पें हुईं थी. जिसमें कई लोग घायल हुए थे. इस झड़प के बाद आज उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) की तरफ से अवैध कब्जे वाली जगहों पर बुलडोजर चलाए गए. मौके पर...

दिल्ली में भी चला बुलडोजर : तोड़ा गया जूस स्टॉल, दुकानदार ने कहा- नगर निगम की मंजूरी थी, लेकिन...

Image
जहांगीरपुरी में बुधवार करीब दो घंटे तक चले बुलडोजर चलाए गए और दुकानों को तोड़ा गया. नई दिल्ली: दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुधवार करीब दो घंटे तक चले बुलडोजर ने गणेश गुप्ता की जूस की दुकान भी तोड़ दी. हालांकि, बुलडोजर की कार्रवाई को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रोक दिया गया. उन्होंने बताया कि उनका ये स्टॉल निकाय की मंजूरी के साथ चला रहा था. एनडीटीवी से बात करते हुए गुप्ता ने बताया, 'मेरी दुकान मेरे पिता के नाम पर है. मैंने उनसे कागजात देखने के लिए कहा. लेकिन उन्होंने नहीं सुना, उन्होंने दुकान पर बुलडोजर चला दिया.' यह भी पढ़ें किसी भी दुकानदार या स्थानीय लोगों को बिना किसी अग्रिम सूचना के बुलडोजर चलाया गया. जिसे विपक्षी नेताओं ने "अवैध" करार दिया है. ढाई घंटे में नौ बुलडोजरों ने 20 से अधिक दुकानों, ठेलों और यहां तक ​​कि मस्जिद के बाहरी द्वार को भी गिरा दिया, जो हनुमान जयंती के दौरान हिंसा का केंद्र था. ये भी पढ़ें-  दिल्ली में भी चला बुलडोजर : तोड़ा गया जूस स्टॉल, दुकानदार ने कहा- नगर निगम की मंजूरी थी, लेकिन... सुप्रीम कोर्ट के आदेश की खबर आने पर भी अधिकारियों ने रु...