SpaceX ने ISS में भेजे 3 प्राइवेट अंतरिक्ष यात्री,1 पैसेंजर का टिकट 420 करोड़
एलन मस्क की स्पेस एक्स (SpaceX) कंपनी ने अंतरिक्ष में पहली बार तीन लोगों को प्राइवेट चार्टर फ्लाइट के तहत भेजा है। ये तीनों ही व्यक्ति बड़े बिजनेसमैन हैं जिन्हें शुक्रवार को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में भेजा गया है। तीनों लोग एक हफ्ते तक वहां पर रहेंगे। इस मिशन के लिए नासा और रूस के बीच भागीदारी है जो इन तीनों को 7 दिन तक अंतरिक्ष में रखेंगे। स्पेस एक्स दो सालों से नासा के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस में भेजती आ रही है। लेकिन, अबकी बार कंपनी पहली बार प्रावेट चार्टर फ्लाइट को अंतरिक्ष में भेज रही है। यात्रियों में एक व्यक्ति अमेरिका का है, एक कनाडा़ का और एक इजरायल का है। प्रत्येक यात्री का खर्च 55 मिलियन डॉलर (लगभग 4.2 अरब रुपये) है। इसमें इनकी रॉकेट राइड, स्पेस स्टेशन में रहना और खाना-पीना आदि शामिल है। नासा ने कहा कि यात्रियों की टिकट में स्पेस स्टेशन के रूसी हिस्से में जाने की परमिशन भी दी गई है। उन्हें केवल स्पेस स्टेशन में बोर्ड पर पहले से मौजूद लोगों की परमिशन लेनी होगी। स्पेस स्टेशन में तीन अमेरिकी और एक जर्मन यात्री पहले से रह रहे हैं। Axiom Space, प्राइवेट कं...