‘मुजीब- द मेकिंग ऑफ ए नेशन’ फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया
First Published: May 23, 2022 | Last Updated:May 23, 2022 फीचर फिल्म, ‘मुजीब- द मेकिंग ऑफ ए नेशन’ भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों को चित्रित करती है। इस फिल्म का निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया है। मुख्य बिंदु इस फिल्म के ट्रेलर को केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और बांग्लादेश के प्रसारण मंत्री डॉ. हसन महमूद ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के तीसरे दिन लांच किया गया । यह फिल्म भारतीय राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (National Film Development Corporation of India – NFDC) और बांग्लादेश के फिल्म विकास निगम (FDC) के बीच एक सह-निर्माण है। इस फिल्म के निर्माता सूचना प्रसारण मंत्रालय, बांग्लादेश और सूचना प्रसारण मंत्रालय, भारत हैं। इस फिल्म का कुल बजट 10 मिलियन डालर या 75 करोड़ रुपये से अधिक है। इस बजट को भारत और बांग्लादेश के बीच क्रमशः 40:60 के अनुपात में साझा किया गया है। यह फिल्म बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को श्रद्धांजलि है। यह बांग्लादेश के गठन के 50 साल भी चिह्नित करेगा। COVID-19 महामारी के कारण फिल्म की रिलीज़ में देरी हुई है और इसके 2022 के अंत...