Posts

Showing posts with the label ट्विटर

YouTuber भुवन बाम ने 'महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी' पर मांगी माफी, NCW ने FIR फाइल करने को कहा

Image
भुवन बाम के लेटेस्ट वीडियो पर विवाद. नई दिल्ली: YouTuber भुवन बाम अपने लेटेस्ट वीडियो के कारण मुश्किलों में फंस गए हैं. अपने वीडियो में उन्होंने ‘पहाड़ी महिलाओं' पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद नेटिज़न्स ने उनकी वीडियो की जमकर आलोचना की. वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission of Women) ने भी इस मामले को सख्ती से लिया है. आयोग ने दिल्ली पुलिस को कार्रवाई के लिए कहा है. भुवन बाम अपने YouTube चैनल 'BB ki Vines' के नाम से मशहूर हैं. पिछले हफ्ते अपलोड किए उनके 'ऑटोमैटिक गाड़ी' वीडियो को पहले ही यूट्यूब पर 12 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यह भी पढ़ें वीडियो पर बढ़े विवाद को महिला आयोग के एक्शन के बाद भुवन ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी है. 28 वर्षीय भुवन बाम ने माफी मांगते हुए एक ट्वीट में कहा है कि उन्होंने वीडियो से उस हिस्से को हटा दिया है जिससे लोगों को चोट पहुंची है. उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि मेरे वीडियो के एक हिस्से से कुछ लोग आहत हुए है. मैंने अब उस हिस्से को एडिट कर दिया है. उन्होने कहा जो लोग मुझे जानते हैं वे जानते हैं कि मै...

साइना नेहवाल पर ‘भद्दा’ कमेंट, सिद्धार्थ का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक किया जाए: NCW

Image
महिला आयोग का कहना है कि अभिनेता की यह टिप्पणी नारी विरोधी, महिला की लज्जा को भंग करने वाली, अपमानजक और महिलाओं की गरिमा को चोट पहुंचाने वाली है. उसने कहा कि अभिनेता द्वारा की गई ‘भद्दी और अनुचित‘ टिप्पणी का संज्ञान लिया गया है. आयोग ने कहा, ‘‘महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक से कहा है कि वे इस मामले की तत्काल जांच कराएं और कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाए. आयोग ने अभिनेता के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रएवाई के लिए कहा है.'' महिला आयोग ने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रेखा शर्मा ने ‘ट्विटर इंडिया' के स्थानीय शिकायत अधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि सिद्धार्थ का ट्विटर अकाउंट तत्काल ब्लॉक किया जाए. अपनी टिप्पणी पर विवाद खड़ा होने के बाद सिद्धार्थ ने कहा, ‘‘कुछ भी अपमानजनक कहने का इरादा नहीं था, न ही कहा गया और न ऐसा कुछ संकेत किया गया.'' बहरहाल, साइना ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि उनका क्या मतलब था....मैं एक अभिनेता के तौर पर उन्हें पसंद किया करती थी, लेकिन यह सही नहीं था. वह अपनी बात बेहतर शब्दों में रख सकते...