Posts

Showing posts with the label डिप्टीसीएम

छात्र जीवन से की थी राजनीतिक सफर की शुरूआत, आज यूपी के उप मुख्यमंत्री बने बृजेश पाठक

Image
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले ब्रजेश पाठक ने छात्र जीवन से ही अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत की थी और शुक्रवार को उन्होंने देश के सबसे बड़े राज्य में यह अहम मुकाम हासिल किया. लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष पाठक मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ की पिछली सरकार में कानून मंत्री रहे थे. यह भी पढ़ें पाठक ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान विपक्षी समाजवादी पार्टी पर जमकर प्रहार किया. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जब-जब भाजपा को ब्राह्मण विरोधी बताया, तो इसके प्रतिरोध में पाठक ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश पर पलटवार किया. राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार भाजपा ने पाठक को उनके इसी कार्य के लिए पुरस्कृत करते हुए उन्हें उप मुख्‍यमंत्री बनाया है. पाठक का जन्म 25 जून 1954 को हरदोई जिले के मल्लावां में हुआ था. उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से विधि स्नातक (एलएलबी) की उपाधि हासिल की. वह विश्वविद्यालय में छात्रसंघ की राजनीति में सक्रिय रहे और 1989 में छात्र संघ उपाध्यक्ष चुने गये. इसके बाद 1990 में वह छात्रसंघ का अध्यक्ष चुने गये. पाठक को 2002 क...