Posts

Showing posts with the label तलगन

तेलंगाना स्पेसटेक फ्रेमवर्क (Telangana SpaceTech Framework) लांच किया गया

Image
First Published: April 22, 2022 | Last Updated:April 22, 2022 19 अप्रैल, 2022 को तेलंगाना सरकार ने अपना पहला स्पेस-टेक फ्रेमवर्क लॉन्च किया। यह ढांचा राज्य को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के लिए विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दृष्टि से शुरू किया गया है। मुख्य बिंदु इस लॉन्च इवेंट को मेटावर्स पर होस्ट किया गया था, जिससे यह देश का पहला ऐसा आधिकारिक इवेंट बन गया। इस ढांचे के माध्यम से, तेलंगाना इस क्षेत्र में नवाचारों का समर्थन करेगा। 2026 तक, अंतरिक्ष उद्योग के 558 बिलियन डालर तक बढ़ने की उम्मीद है और तेलंगाना इसका हिस्सा प्राप्त करना चाहता है। इसरो के अध्यक्ष सोमनाथ एस., नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत और IN-SPACe के अध्यक्ष डॉ. पवन गोयनका ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। फ्रेमवर्क का उद्देश्य इस फ्रेमवर्क का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में किए गए सुधारों के अनुरूप अंतरिक्ष उद्योग के क्षेत्र में निजी भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। समारोह का शुभारंभ लॉन्च इवेंट के लिए, मेटावर्स पर एक अंतरिक्ष-थीम वाला वातावरण कस्ट...

तेलंगाना ने 100% आबादी को कोविड की पहली डोज़ लगाने का लक्ष्य हासिल किया

Image
First Published: December 30, 2021 | Last Updated:December 30, 2021 तेलंगाना ने योग्य 100% आबादी को कोविड की पहली डोज़ लगाने का लक्ष्य हासिल किया है। हिमाचल प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य ने जिसने राज्य के सभी योग्य 100% आबादी को कोविड की पहली डोज़ लगाने की उपलब्धि हासिल की थी। मुख्य बिंदु आशा कार्यकर्ताओं औरANM से लेकर डॉक्टरों तक सभी स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई है। तेलंगाना ने 2.77 करोड़ नागरिकों को पहली खुराक से टीका लगाया है। राज्य पहली खुराक के मामले में राष्ट्रीय औसत से 9% आगे है जबकि दूसरी खुराक में यह राष्ट्रीय औसत से 3% आगे है। बच्चों के लिए टीकाकरण 15-18 आयु वर्ग के बच्चों के लिए टीकाकरण 3 जनवरी, 2022 से शुरू होगा। इसे राज्य में दोहरे मोड में किया जाएगा। नगर निगम क्षेत्रों में रहने वाले बच्चे CoWIN के माध्यम से टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। वे किसी भी टीकाकरण केंद्र में अपनी सुविधा के आधार पर स्लॉट का चयन कर सकते हैं। अन्य क्षेत्रों में सरकारी वैक्सीन केंद्रों में वॉक-इन टीकाकरण की अनुमति होगी। राज्य न...