Posts

Showing posts with the label तेलंगाना

Telangana: सरकारी अस्पताल के ICU में भर्ती मरीज को बुरी तरह से काटा, बाद में हो गई मौत

Image
इस चौंकाने वाली घटना के बाद विभाग के आईसीयू प्रमुख को निलंबित कर दिया गया है हैदराबाद: तेलंगाना के एक सरकारी अस्पताल में लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है. अस्‍पताल में एक मरीज की चूहों ने उंगलियां, हाथ और पैर कुतर दिए. यह घटना वारंगल के एमजीएम अस्पताल की आईसीयू में हुई, जो राज्य के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में से एक है. 38 वर्षिय श्रीनिवास को चूहों ने हाथों और पैरों पर काट लिया था. बाद में उसे दिल का दौरा पड़ा और उसकी मृत्यू हो गई. श्रीनिवास का सांस और गुर्दे से संबंधित बीमारियों का इलाज चल रहा था और पहले से ही उसकी हालत गंभीर थी. हांलाकि मौत का कारण अभी साफ नही हुआ है.  यह भी पढ़ें निजाम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के निदेशक डॉ के मनोहर ने एनडीटीवी को बताया कि श्रीनिवास का पुरानी शराब का इतिहास था. उनका लीवर अग्न्याशय और गुर्दे बुरी तरह प्रभावित थे. वह पहले से ही वेंटिलेटर पर थे और उन्हें पहले भी दो बार दिल का दौरा पड़ा चुका था जिसके बाद उसे एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया था.   डॉ के मनोहर ने बताया कि निम्स लाने के दौरान रास्ते में ही श्रीनिवास को दिल का दौरा पड़ गया थ...

'माफी का सौदागर' :तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव का पीएम मोदी पर हमला

Image
चंद्रशेखर राव ने पीएम मोदी पर बोला हमला नई दिल्ली: तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव (K Chandrashekhar Rao ) ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी हो सके इन्हें 'सत्ता से बाहर भेजा जाना चाहिए'. हैदराबाद में एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने बीजेपी के नेतृत्व पर केंद्र सरकार को पूरी तरह के अलोकतांत्रिक करार दिया. उन्होंने कर्नाटक के स्कूलों और कॉलेजों में जारी हिजाब मामले और रद्द किए गए कृषि कानूनों समेत कई मुद्दों पर पीएम मोदी (Narendra Modi) पर तंज कसा. उन्होंने सवाल उठाया कि जहां उन्हें जनादेश नहीं मिला वहां उन्होंने सरकारें क्यों बनाई?  उन राज्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जहां वह सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भी चुनकर नहीं आई वहां उन्होंने गठबंधन और दलबदल की मदद से सरकारें बनाईं. यह भी पढ़ें मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर व्हाटसऐप के इस्तेमाल से झूठ फैलाने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि इससे पूरे देश में धार्मिक भावनाओं को भड़काया जा रहाहै. उन्होंने कहा कि हमें नई सोच की जरूरत है. आगे बढ़ने के लिए विभाजनकारी ताकतों को एक तरफ रखना होगा. चंद्रशेख...

KCR Kit Scheme क्या है?

Image
First Published: January 21, 2022 | Last Updated:January 21, 2022 यह योजना तेलंगाना सरकार द्वारा शुरू की गई है। यह मां और बच्चे के लिए शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है। मुख्य बिंदु  प्रसव के बाद मां को KCR किट दी जाती है। इस किट में 16 चीजें शामिल हैं जो नवजात बच्चे को स्वच्छ रखने के लिए आवश्यक हैं। इस किट की आपूर्ति तीन महीने तक बच्चे की जरूरतों को पूरा करेगी। इस किट में डायपर, नैपकिन, खिलौने, मच्छरदानी, बेबी पाउडर, बेबी ऑयल, बेबी सोप और कपड़े हैं। इसे 2017 में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने लॉन्च किया था। 2017 में, तेलंगाना राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 605 करोड़ रुपये आवंटित किए। भ्रष्टाचार यह योजना पिछले कुछ समय से भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रही है। क्रियान्वयन अधिकारियों ने फर्जी तरीके से निजी अस्पताल में जन्म लेने वालों को इस योजना के तहत शामिल कर लिया है। यह योजना केवल सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों के लिए है और इसे निजी अस्पतालों तक नहीं बढ़ाया गया है। यह योजना क्यों शुरू की गई थी? इस योजना का उद्देश्य राज्य में शिशु मृत...

तेलंगाना ने 100% आबादी को कोविड की पहली डोज़ लगाने का लक्ष्य हासिल किया

Image
First Published: December 30, 2021 | Last Updated:December 30, 2021 तेलंगाना ने योग्य 100% आबादी को कोविड की पहली डोज़ लगाने का लक्ष्य हासिल किया है। हिमाचल प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य ने जिसने राज्य के सभी योग्य 100% आबादी को कोविड की पहली डोज़ लगाने की उपलब्धि हासिल की थी। मुख्य बिंदु आशा कार्यकर्ताओं औरANM से लेकर डॉक्टरों तक सभी स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई है। तेलंगाना ने 2.77 करोड़ नागरिकों को पहली खुराक से टीका लगाया है। राज्य पहली खुराक के मामले में राष्ट्रीय औसत से 9% आगे है जबकि दूसरी खुराक में यह राष्ट्रीय औसत से 3% आगे है। बच्चों के लिए टीकाकरण 15-18 आयु वर्ग के बच्चों के लिए टीकाकरण 3 जनवरी, 2022 से शुरू होगा। इसे राज्य में दोहरे मोड में किया जाएगा। नगर निगम क्षेत्रों में रहने वाले बच्चे CoWIN के माध्यम से टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। वे किसी भी टीकाकरण केंद्र में अपनी सुविधा के आधार पर स्लॉट का चयन कर सकते हैं। अन्य क्षेत्रों में सरकारी वैक्सीन केंद्रों में वॉक-इन टीकाकरण की अनुमति होगी। राज्य न...