Posts

Showing posts with the label धरमसिंहसैनी

Nakur Assembly Seat: 50% मुस्लिम मतदाता, 64 साल में पहली बार खिला था कमल, अब क्या है हाल?

Image
नकुर, यूपी: नकुर विधानसभा ( Nakur Assembly Seat} सीट भाजपा (BJP) के लिए एक महत्वपूर्ण सीट मानी जाती है. 64 साल के इतिहास में पहली बार 2017 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) में भाजपा की जीत हुई थी. उस समय देश में मोदी लहर देखने को मिल रही थी. ये सीट इसलिए महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि यहां से 2017 में धरम सिंह सैनी को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया था. चुनाव जीतने के बाद धरम सिंह सैनी को योगी सरकार में राज्यमंत्री भी बनाया गया था. मगर वर्तमान में धरम सिंह सैनी भाजपा छोड़ अखिलेश यादव की पार्टी सपा से जुड़ गए हैं. यह भी पढ़ें नकुर विधानसभा का इतिहास  वर्तमान स्थिति वर्तमान में नकुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 3 लाख 48 हज़ार मतदाता हैं, जिसमें 1 लाख 84 हज़ार 354 पुरूष वोटर्स हैं, वहीं 1 लाख 64 हज़ार 352 महिला मतदाता हैं. यह क्षेत्र मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है. 1 लाख 20 हज़ार से ज़्यादा वोटर्स मुस्लिम हैं, वहीं 50 हज़ार एससी वोटर्स हैं. गुर्जर मतदाता की बात करें तो 40 हज़ार मतदाता हैं, वहीं 35 हज़ार सैनी मतदाता हैं. 25000 कश्यप मतदाता हैं. इनके अलावा इस क्षेत्र में 12 हज़ा...

''ड़ेढ साल पहले हमने तय कर लिया था, बीजेपी छोड़ेगे'' : NDTV से बोले यूपी के मंत्री रहे धर्मपाल सैनी

Image
उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और योगी आदित्‍यनाथ सरकार को लगातार झटके लग रहे हैं. पिछले तीन दिनों में योगी सरकार के तीन मंत्री और कुछ विधायक इस्‍तीफा दे चुके हैं. मंगलवार को राज्‍य सरकार के मंत्री स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने इस्‍तीफा दिया तो बुधवार को बारी दारा सिंह चौहान की थी. मौर्य और दारा सिंह, दोनों ही ओबीसी वर्ग के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं. गुरुवार को मंत्री धर्म सिंह सैनी (Dharam Singh Saini)  ने भी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया. तीनों मंत्री ओबीसी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. सैनी पश्चिमी यूपी के सहारनपुर की नकुड़ विधानसभा सीट से विधायक हैं. NDTV से बात करते हुए धर्म सिंह सैनी ने कहा, 'हम लोगों ने डेढ़ साल पहले तय कर लिया था कि बीजपी छोड़ेंगे. हम लोग सिर्फ सही समय का इंतज़ार कर रहे थे. ' यह भी पढ़ें उन्‍होंने कहा, ' सही समय आज आ गया है, हम लोग बीजेपी को हराएंगे.योगी सरकार में जन प्रतिनिधियों की नहीं सुनी जा रही था. मैं जनाधार वाला नेता हूं टिकट कटने से नहीं डरता हूं.  स्वामी प्रसाद मौर्य जी के साथ जाऊंगा.' सैनी ने कहा, ...