Posts

Showing posts with the label नकरय

हरियाणा ने निजी क्षेत्र में स्थानीय निवासियों के लिए 75% नौकरियां आरक्षित की

Image
First Published: January 18, 2022 | Last Updated:January 18, 2022 हरियाणा राज्य स्थानीय उम्मीदवारों का रोजगार अधिनियम (Haryana State Employment of Local Candidates Act) वर्ष 2020 में पारित किया गया था। यह अधिनियम राज्य के स्थानीय निवासियों के लिए 75% नौकरियों को सुरक्षित रखता है। अधिनियम की मुख्य विशेषताएं यह अधिनियम सभी साझेदारी फर्मों, कंपनियों, ट्रस्टों, सोसाइटियों और 10 या अधिक व्यक्तियों को रोजगार देने वाले किसी भी संगठन पर लागू होता है। यह अधिनियम राज्य और केंद्र सरकार पर लागू नहीं होता है। यह अधिनियम 10 साल के लिए, यानी 2030 तक लागू होगा। राज्य में नियोक्ताओं (employers) को स्थानीय उम्मीदवारों को 75% नौकरियां प्रदान होंगी। ये नौकरियां वे हैं जो 50,000 रुपये तक वेतन प्रदान करती हैं। नियोक्ताओं को अपने सभी कर्मचारियों को एक निर्दिष्ट पोर्टल पर पंजीकृत करना होगा। यदि आवश्यक कौशल के पर्याप्त स्थानीय उम्मीदवार नहीं हैं तो नियोक्ता छूट का दावा कर सकते हैं। इस छूट का मूल्यांकन उपायुक्त द्वारा किया जायेगा। उपायुक्त इस दावे को स्वीकार या अस्वीकार कर सक...

ओडिशा: सरकारी नौकरियों के लिए ऊपरी आयु सीमा को बढ़ाया गया

Image
First Published: January 13, 2022 | Last Updated:January 13, 2022 ओडिशा सरकार ने हाल ही में राज्य सिविल सेवा परीक्षा में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की ऊपरी आयु सीमा में वृद्धि की है। उम्र 32 साल से बढ़ाकर 38 साल कर दी गई है। यह राज्य सिविल सेवा नियम, 1989 में संशोधन करके किया गया। ऊपरी आयु सीमा में वृद्धि  आयु सीमा में वृद्धि केवल 2021, 2022 और 2023 परीक्षाओं के लिए की गई है। ओडिशा सरकार ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों, विकलांग व्यक्तियों और महिलाओं के लिए आयु सीमा में ढील दी है। SC/ST/OBC: अधिकतम आयु सीमा अब 43 वर्ष, यानी 38+5 है। सभी श्रेणियों की महिलाएं: 38+5 = 43 वर्ष सामान्य PwD वर्ग: 38+10 = 48 वर्ष SC/ST/SEBC PwD श्रेणियां: 53 वर्ष प्रावधान क्यों किए गए? परीक्षा आयोजित करने में COVID के कारण हुई देरी को कम करने के लिए आयु सीमा में ढील दी गई है। महामारी के कारण, उम्मीदवारों की उम्र बीत गई और वे परीक्षा में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। राज्यों में रोजगार दर में सुधार के लिए इस तरह के बदलाव करना जर...

हरियाणा में स्थानीय लोगों के लिए निजी क्षेत्र में 50,000 रुपये से कम वेतन वाली 75% नौकरियां आरक्षित की जायेंगी

हरियाणा में स्थानीय लोगों के लिए निजी क्षेत्र में 50,000 रुपये से कम वेतन वाली 75% नौकरियां आरक्षित की जायेंगी