Posts

Showing posts with the label नितिनगडकरी

पुलवामा हमले की बरसी : नितिन गडकरी ने शहीदों को किया नमन, कहा- उनका बलिदान देश नहीं भूलेगा

Image
नितिन गडकरी ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी नई दिल्ली: 14 फरवरी का दिन जम्मू-कश्मीर की एक दुखद घटना के साथ दर्ज है. तीन बरस बीतें, लेकिन उस घटना के जख्म आज तक हरे हैं, जब आतंकवादियों ने इस दिन को देश के सुरक्षाकर्मियों पर कायराना हमला किया था. 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले (Pulwama Attack) के लेथपोरा में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ के काफिले में घुसकर विस्फोटकों से लदी कार टकरा दी थी. इसके बाद सीआरपीएफ की बस में धमाका हो गया था. इस हादसे में 40 जवान शहीद हो गए थे, जबकि 70 जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे.केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है. नितिन गडकरी ने कू किया है कि 14 फरवरी 2019 को, पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद सभी वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजली एवं नमन. उनके बलिदान को देश नहीं भूलेगा.  यह भी पढ़ें बता दें कि 20 साल का आदिल अहमद डार इस हमले का सुसाइड बम्बर था, जिसका घर घटनास्थल से 10 किलोमीटर की दूरी पर था. उस दिन सीआरपीएफ का काफिला जम्मू ...

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार में सड़क नेटवर्क बढ़ाने के लिए CM नीतीश को दीं ये नसीहतें..

Image
बिहार के गंगा नदी पर रेल-सह-सड़क पुल का लोकार्पण शुक्रवार को हुआ पटना : Bihar: केंद्र सरकार ख़ासकर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य की धीमी गति से काफ़ी ख़फ़ा रहते हैं,यह बात किसी से छिपी नहीं है. शुक्रवार को मौक़ा बिहार के गंगा नदी पर रेल -सह -सड़क पुल के लोकार्पण का था लेकिन इस कार्यक्रम में भाषण देते हुए नितिन गडकरी ने एक बार फिर कह ही डाला कि जिस गति से उत्‍तर प्रदेश में काम हो रहा हैं उसी गति से हम बिहार में भी करना चाहते हैं.उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ज़मीन अधिग्रहण और वन विभाग की अनुमतियों को लेकर अपने स्तर पर विशेष रूप से समीक्षा कराने का आग्रह किया. यह भी पढ़ें ''इतिहास को नहीं समझते'' : गोवा की आजादी को लेकर पीएम के बयान पर राहुल का जवाब गडकरी ने कहा, ' मैं आपको अमेरिका के बराबर पहुंचाने का दावा नहीं करूंगा लेकिन बिहार में अगर सड़कों के निर्माण में गति आ जाएगी तो वचन देता हूं कि वर्तमान में जो तीन लाख करोड़ की परियोजना चल रही हैं, उसे 5  साल में  पांच लाख करोड़ तक पहुंचाया...