Posts

Showing posts with the label नीतीशकुमार

पहले तेजस्वी के इफ़्तार के लिए पैदल निकले, अगले दिन अमित शाह का स्वागत करने पहुंचे नीतीश कुमार

Image
पटना: इन दिनों एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) के राजनीतिक कदमों को समझने का प्रयास शुरू हो गया है. नीतीश के अपने कदमों में इतना अंतर्विरोध हो गया है कि उनके बारे में, सहयोगी हों या विरोधी सब एक बात पर सहमत हैं कि वो 'राजनीतिक ब्लैकमेलिंग' के दांव ज़रूर चल रहे हैं. इस ताज़ा राजनीतिक क़यासों का दौर शुक्रवार दोपहर को शुरू हुआ जब इस ख़बर की पुष्टि हुई कि नीतीश, तेजस्वी यादव द्वारा आयोजित इफ़्तार पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं. यह भी पढ़ें इसके बाद नीतीश ने अपने घर से मात्र पचास मीटर की दूरी पैदल चलकर तय की, तेजस्वी के यहां पहुंचे और वहां करीब आधे घंटे बैठे और सबसे बात की. लगा कि राजनीतिक संबंधों में तनाव के कारण जो रिश्तों में खटास आई है, नीतीश उसे दूर करना चाहते हैं. यहां नीतीश की मुलाक़ात चिराग़ पासवान से भी हुई, जिन्होंने उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया. लेकिन इस इफ़्तार में नीतीश-तेजस्वी के बीच फ़ोटो और वीडियो के आधार पर राजनीतिक अटकलें तेज होंगी, उसको भांपते हुए बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने वरिष्ठ नेता शहनवाज़ हुसैन को भेज दिया ...

वीर कुंवर जयंती के बहाने BJP ने कैसे नीतीश को मात दिया

Image
पटना: वीर कुंवर सिंह की जयंती के बहाने भारतीय जनता पार्टी ने ना सिर्फ़ एक ओर 75 हज़ार राष्ट्रीय ध्वज उनके जन्मस्थान जगदीशपुर में एक साथ फहराए, बल्कि इस कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इतिहासकारों पर आरोप लगाया कि वीर कुंवर सिंह को उनका उचित स्थान ना देकर उनके साथ अन्याय किया गया.. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जब जगदीशपुर के इस मंच पर पहुंचे तो तिरंगों से उनका भव्य स्वागत किया गया. इसके बाद 75 हज़ार तिरंगों को पांच मिनट तक फहराकर नया विश्व रिकार्ड बनाया गया. यह भी पढ़ें अमित शाह ने अपने भाषण में इतिहासकारों द्वारा वीर कुंवर सिंह की उपेक्षा को मुख्य मुद्दा बनाया. उन्होंने कहा कि वीर कुंवर सिंह के साथ अन्याय किया गया. इतिहासकारों ने उनको स्थान नहीं दिया. वैसे, अपने भाषण के दौरान अमित शाह ने उनकी विरासत को भाजपा से जोड़ने के लिए ये भी दावा किया कि पहली बार उनको विनायक सावरकर ने असल स्थान दिया था. जगदीशपुर की ऐतिहासिक भूमि में स्वतंत्रता के महानायक बाबू वीर कुँवर सिंह जी के विजयोत्सव पर उनके चरणों में नमन करता हूँ। https://t.co/6mVJpQIHeZ — Amit Shah (@AmitShah...

बिहार : सुशील मोदी की इफ्तार की दावत में पहुंचे नीतीश कुमार सहित कई मंत्री

Image
पटना के अंजुमन इस्लामिया में सुशील मोदी ने इफ्तार दावत दी. पटना: पहले विधायक के रूप में, फिर उप मुख्यमंत्री के रूप में इफ्तार का आयोजन करते रहे बीजेपी नेता सुशील मोदी ने अब बुधवार को सांसद के रूप में इफ्तार का आयोजन किया. मोदी बिहार में पिछले तीस वर्षों से इफ्तार की दावत आयोजित करते चले आ रहे हैं. बुधवार को आयोजित इफ्तार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत उनके मंत्रिमंडल के अधिकांश सहयोगी और रविशंकर प्रसाद सहित बिहार बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे.  यह भी पढ़ें सुशील मोदी इस इफ़्तार का आयोजन अंजुमन इस्लमिया हाल में करते हैं और इसमें स्थानीय मुस्लिम काफ़ी संख्या में आते हैं. इस मौके पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने मीडिया से कहा कि ''सीएम साहब (नीतीश कु्मार) इफ्तार में आए हैं. अंजुमन इस्लामिया जो कि एक ऐतिहासिक स्थल है, कितना अच्छा बन गया है. यहां इफ्तार की पहली दावत हुई है. सुशील मोदी जी पिछले कई साल से दावत देते रहे हैं. सीएम साहब खुद भी इफ्तार की दावत देते रहे हैं. कोरोना काल के दौरान दो साल यह आयोजन नहीं हुआ. इस बार अरुण सिन्हा, सुश...

बिहार : सम्राट अशोक जयंती मना रही BJP का नीतीश के सहयोगी ने उड़ाया मजाक, बताई OBC को रिझाने की कोशिश

Image
कुशवाहा ने सम्राट अशोक की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा का बीजेपी द्वारा श्रेय लिये जाने पर तंज कसा.  Patna: बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के प्रमुख राजनीतिक सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने बीजेपी द्वारा सम्राट अशोक की जयंती मनाकर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के एक हिस्से को अपने पाले में किये जाने के प्रयासों का मजाक उड़ाया है.  कुशवाहा ने सम्राट अशोक की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा का सहयोगी दल बीजेपी द्वारा श्रेय लिये जाने पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा, ‘‘ कल मैं यह सुनकर चकित था कि एक राजनीतिक दल दावा कर रहा है कि उसकी पहल से हमारे नेता नीतीश कुमार ने अशोक जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घाषित किया. यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9f-%e0%a4%85%e0%a4%b6%e0%a5%8b%e0%a4%95-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%ae/?feed_id=20096&_unique_id=62541a5b33d93

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्‍यसभा जाने की अटकलों को लेकर दी यह प्रतिक्रिया..

Image
नीतीश कुमार ने उनके राज्यसभा जाने को लेकर चर्चाओं पर स्‍पष्‍टीकरण दिया है पटना : Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish kumar) ने उनके राज्यसभा जाने की ‘इच्छा' को लेकर हो रही कयासबाजी को स्पष्ट रूप से खारिज करते हुए सोमवार को कहा कि “यह महज अटकलें हैं जिनका कोई आधार नहीं है.” बिहार विधान परिषद के चुनाव के लिए आज यहां वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश ने कहा, “ऐसे ही कुछ भी छपता रहता है. मैं भी देखकर आश्चर्यचकित रहता हूं.”जदयू के वरिष्ठ नेताओं ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर अपना चौथा कार्यकाल पूरा कर रहे नीतीश अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे और कहीं नहीं जा रहे हैं. यह भी पढ़ें गौरतलब है कि नीतीश ने 30 मार्च को मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में कहा था कि उनकी राज्यसभा जाने की इच्छा अभी पूरी नहीं हुई है. नीतीश के इस बयान के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा होने लगी थी कि वे संसद के उच्च सदन के सभापति बनेंगे.संवाददाताओं द्वारा बिहार विधान परिषद चुनावों में राजग उम्मीदवारों की संभावना के बारे में पूछ...

राबड़ी देवी बोलीं-योगी और नीतीश कुमार को अपने पदों की अदला-बदली करनी चाहिए, यह बताई वजह..

Image
बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है पटना : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi)ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish kumar)पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश के अपने समकक्ष योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के साथ पदों की अदला-बदली कर लेनी चाहिए क्योंकि नीतीश की सहयोगी भाजपा, योगी के शासन ‘‘मॉडल'' को बेहतर बता रहे हैं और इसे यहां लागू किए जाने की बात कर रहे हैं. बिहार विधान परिषद के बाहर राजद नेता ने कानून और व्यवस्था बनाए रखने में कथित रूप से विफल रहने और ‘‘डबल इंजन'' सरकार (केंद्र और राज्य में राजग का शासन) के दावों के बावजूद शराबबंदी को प्रभावी ढंग से नहीं लागू किए जाने के लिए मौजूदा राज्य सरकार की आलोचना करते हुए उक्त टिप्पणी की. यह भी पढ़ें भाजपा नेताओं के यह कहे जाने पर कि बिहार में ‘‘योगी मॉडल'' की जरूरत है, राबड़ी ने कहा, ‘‘योगी मॉडल को बिहार लाने से किसी ने रोका है क्या? योगी को लाकर यहां बिठा दें और बिहार के मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) को उत्तर प्रदेश भेज दें.'' उल्लेखनीय है कि...