Posts

Showing posts with the label परक

भारत का पहला महिला-स्वामित्व वाला औद्योगिक पार्क हैदराबाद में खोला गया

Image
First Published: March 10, 2022 | Last Updated:March 10, 2022 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 के उपलक्ष्य में, भारत का पहला 100 प्रतिशत महिला-स्वामित्व वाला औद्योगिक पार्क हैदराबाद, तेलंगाना में खोला गया। तेलंगाना के उद्योग मंत्री के. टी. रामाराव ने इस पार्क का उद्घाटन किया। मुख्य बिंदु  25 महिलाओं के स्वामित्व वाली और संचालित हरित परियोजनाओं के साथ, इस औद्योगिक पार्क ने अपना संचालन शुरू कर दिया है। FLO Industrial Park का नाम FICCI Ladies Organization (FLO) के नाम पर रखा गया है, जो तेलंगाना सरकार के सहयोग से इसे बढ़ावा दे रहा है। FLO Industrial Park 50 एकड़ में फैला हुआ है और इसे बनाने में 250 करोड़ रुपये की लागत आई है। उद्योग मंत्री द्वारा FLO महिला औद्योगिक पार्क के 100 एकड़ के विस्तार का भी वादा किया गया है। यह  अपनी तरह की पहली परियोजना है। इस पार्क ने कामकाजी महिला उद्यमियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के लिए घर जैसा माहौल प्रदान करने के लिए क्रेच और प्लेस्कूल जैसी सुविधाएं भी स्थापित की हैं।  FICCI Ladies Organization Federation ...

शिलांग टेक्नोलॉजी पार्क (Shillong Technology Park) का उद्घाटन किया गया

Image
First Published: February 4, 2022 | Last Updated:February 4, 2022 मेघालय के मुख्यमंत्री श्री कोनराड संगमा ने हाल ही में शिलांग प्रौद्योगिकी पार्क का उद्घाटन किया। इसका मुख्य उद्देश्य उन मेघालयवासियों को वापस लाना है जिन्होंने नौकरी के अवसरों की तलाश में राज्य छोड़ दिया है। साथ ही यह पार्क राज्य में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। पार्क की मुख्य विशेषताएं यह पार्क ऊष्मायन केंद्रों (incubation centres) का समर्थन करेगा। ये केंद्र, सरकार और उद्योगों के सहयोग से काम करेंगे। राज्य सरकार ने देश के विभिन्न हिस्सों में कंपनियों और अन्य देशों की कंपनियों को भी पार्क में अपनी सुविधाएं खोलने के लिए निमंत्रण भेजा है। पार्क की फंडिंग इस निर्माण के पहले चरण को मेघालय राज्य सरकार द्वारा वित्त पोषित किया जायेगा। यह पार्क बाद के चरणों के लिए सार्वजनिक निजी भागीदारी पद्धति को अपनाएगा। पार्क से राज्य को क्या फायदा होगा? मेघालय की 70% आबादी 35 साल से कम की है। आईटी सेक्टर में अपार संभावनाएं हैं। राज्य में  जनसांख्यिकीय लाभांश (demographic dividend) भी मौजूद ...

मंगलुरु में प्लास्टिक पार्क का निर्माण किया जायेगा

Image
First Published: January 23, 2022 | Last Updated:January 23, 2022 केंद्र सरकार ने हाल ही में कर्नाटक के मंगलुरु  के गंजिमट में एक प्लास्टिक पार्क बनाने की मंजूरी दी है। यह पार्क 62.77 करोड़ रुपये में बनाया जाएगा। इसे कर्नाटक औद्योगिक क्षेत्र विकास बोर्ड (Karnataka Industrial Areas Development Board – KIADB) की भूमि में बनाया जाना है। फंड आवंटन 62.77 करोड़ रुपये की कुल अनुमानित लागत में से केंद्र सरकार 50% यानी 31.38 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी देगी। शेष 50% राशि KIADB द्वारा वहन की जाएगी। इस परियोजना को लागू करने के लिए KIADBअपने दायरे में एक विशेष प्रयोजन वाहन बनाएगा।  प्लास्टिक पार्क यह पार्क स्थानीय युवाओं के लिए सैकड़ों रोजगार पैदा करेगा। इस पार्क में पॉली प्रोपलीन यूनिट लगाई जाएगी। यह इकाई पार्क के अंदर पॉलीमर और प्लास्टिक इकाइयों को कच्चा माल उपलब्ध कराएगी।  साथ ही, पार्क परिवहन लागत को कम करने में मदद करेगा। ऐसा इसलिए है, क्योंकि पार्क के भीतर 32 कंपनियां स्थापित की जाएँगी। इसमें अन्य जिलों के उद्यमी भी शामिल हैं। इस पार्क में एडमिन बिल्डिंग,...