‘प्रकृति’: पर्यावरण जागरूकता शुभंकर लांच किया गया
First Published: April 8, 2022 | Last Updated:April 8, 2022 5 अप्रैल, 2022 को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ‘प्रकृति’ नाम के शुभंकर (mascot) को लांच किया। यह शुभंकर देश के लोगों में उन छोटे बदलावों के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया है जो देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर वातावरण में योगदान कर सकते हैं। मुख्य बिंदु शुभंकर ‘प्रकृति’ का शुभारंभ एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक (single-use plastic) के उन्मूलन की दिशा में एक और कदम है। इस शुभंकर के लांच के साथ, कई अन्य हरित पहलें भी शुरू की गईं। सरकार की योजना 2022 तक सिंगल यूज प्लास्टिक को खत्म करने की है। देश में सालाना 35 लाख टन प्लास्टिक कचरा पैदा होता है। इससे वायु प्रदूषण के साथ-साथ देश के पारिस्थितिकी तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अन्य पहल एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के उन्मूलन पर राष्ट्रीय डैशबोर्ड इस डैशबोर्ड को केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों आदि सहित सभी हितधारकों को एक साथ लाने और प्रभावी प्लास्टिक...