अमेरिका ने रूस पर नए प्रतिबन्ध लगाये
First Published: February 23, 2022 | Last Updated:February 23, 2022 अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाईडेन (Joe Biden) ने रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए कहा है कि मास्को द्वारा पूर्वी यूक्रेन में दो अलगाववादी क्षेत्रों को स्वतंत्र मान्यता देना रूसी आक्रमण की शुरुआत है। मुख्य बिंदु अमेरिका ने डोनेट्स्क और लुहान्स्क की स्वतंत्रता को मान्यता देने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की आड़ में रूसी सैनिकों की तैनाती को अधिकृत करने के रूस के फैसले की आलोचना की है। अमेरिका द्वारा किए गए प्रतिबंध ने रूस के संप्रभु ऋण और देश के दो वित्तीय संस्थानों को टारगेट किया है जिसमें रूस का सैन्य बैंक शामिल है। इन प्रतिबंधों का मतलब है कि रूस अब पश्चिमी और यूरोपीय बाजारों से धन नहीं जुटा पाएगा। यह प्रतिबंध क्यों लगाए गए? रूसी सरकार ने लुहान्स्क पीपल्स रिपब्लिक और डोनेट्स्क पीपल्स रिपब्लिक को स्वतंत्र क्षेत्रों के रूप में मान्यता दी और यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में सैन्य उपस्थिति स्थापित करने के लिए उनके साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। अमेरिका ने इस समझौते को यूक्रेन...