Posts

Showing posts with the label पश्चिमबंगाल

PM मोदी की मुख्यमंत्रियों संग बैठक को तृणमूल ने बताया 'ज्ञान बांटो सत्र', बोली- "पहले हमारा बकाया चुकाओ"

Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की थी. नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई मुख्यमंत्रियों की बैठक को ‘ज्ञान बांटो' सत्र करार दिया और केंद्र से पश्चिम बंगाल सरकार का बकाया चुकाने की मांग की. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी ने प्रधानमंत्री की उस टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना भी की, जिसमें पीएम मोदी ने कहा था कि विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों को ‘राष्ट्र हित' में मूल्य वर्द्धित कर (वैट) घटाना चाहिए. यह भी पढ़ें विपक्ष शासित कई राज्यों में ईंधन की अधिक कीमतों का मुद्दा उठाते हुए पीएमं मोदी ने बुधवार को उनसे आम आदमी के हित में वैट घटाने और वैश्विक संकट के इस वक्त में सहकारी संघवाद की भावना के साथ काम करने का आग्रह किया था. पीएम मोदी ने कहा था कि कई राज्य पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाने की केंद्र की अपील पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. जबकि केंद्र सरकार ने पिछले साल नवंबर में ही उत्पाद शुल्क घटा दिया था. पीएम मोदी के इस बयान पर तृणमूल कांग्रेस ने ट्वीट में कहा, ‘‘न...

बंगाल में 8 लोगों की मौत का मामला गरमाया : राज्‍यपाल की टिप्‍पणियों से ममता खफा, केंद्र ने रिपोर्ट तलब की

Image
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्‍यपाल से ‘अनुचित बयान देने से बचने’ का आग्रह किया है कोलकाता/नई दिल्‍ली: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और सीएम ममता बनर्जी एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं. राज्‍यपाल धनखड़ द्वारा रामपुरहाट में आठ लोगों की मौत की घटना को भयावह करार देने और राज्य के ‘हिंसा एवं अराजकता' की संस्कृति की गिरफ्त में होने का दावा करने के कुछ घंटे बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनसे ‘अनुचित बयान देने से बचने' का आग्रह किया. राज्‍यपाल धनखड़ को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी (राज्‍यपाल की) टिप्पणियां ‘अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण' हैं और ऐसे प्रतिष्ठित संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के लिए अशोभनीय हैं.  पत्र में ममता बनर्जी ने लिखा है, “ आपकी बातों और बयानों का राजनीतिक स्वर होता है, जो सरकार को धमकाने के लिए अन्य राजनीतिक दलों को समर्थन मुहैया कराते हैं.” यह भी पढ़ें इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीरभूम जिले में आग लगने से आठ लोगों की मौत के मामले में पश्चिम बंगाल सरकार से रिपोर्ट तलब की है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पश्चिम बंगाल से बीजेपी के सांसदों के...

पश्चिम बंगाल में 108 नगरपालिकाओं के चुनाव के लिये रविवार को मतदान, 95 लाख वोटर

Image
आयोग द्वारा कुल मिलाकर 40,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है.   कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की 108 नगरपालिकाओं (Municipal Corporations) के चुनाव के लिये रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा. राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) के एक अधिकारी ने बताया कि 108 नगर पालिकाओं में फैले 2,276 वार्डों में 95 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं. उन्होंने कहा कि कुल मतदान केंद्रों की संख्या 10,813 और मतदान परिसरों की संख्या 4,851 होगी. चुनाव के नतीजे 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे. आयोग द्वारा कुल मिलाकर 40,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है. यह भी पढ़ें  आयोग ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर कम से कम एक सशस्त्र पुलिस टीम तैनात होगी.. अधिकारी ने बताया कि कुल 125 चुनाव पर्यवेक्षक होंगे. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस हाल के दिनों में चार नगर निगमों और नगर निकाय चुनाव में अपनी सफलता से उत्साहित है और उसे इन चुनावों में भी जीत की उम्मीद है.   दूसरी ओर हालिया चुनावी हार के बाद विपक्षी भारतीय जनता पार्टी अपने प्रभाव को बनाए रखने के लिए संघर्ष करती दिख रही है.   (इस खबर को एनडीटीवी टीम...

पश्चिम बंगाल को विश्व बैंक 1000 करोड़ रुपये का ऋण प्रदान करेगा

Image
First Published: January 26, 2022 | Last Updated:January 26, 2022 विश्व बैंक ने हाल ही में पश्चिम बंगाल सरकार के लिए 1000 करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी दी है। इस ऋण राशि का उपयोग राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे 400 कार्यक्रमों को लागू करने में किया जायेगा। कार्यक्रम इस ऋण का उपयोग समाज के कमजोर और गरीब समूहों की मदद के लिए किया जायेगा। इस ऋण का उपयोग निम्नलिखित में किया जायेगा: डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने और वित्तीय समावेशन को बढ़ाने के लिए सरकारी योजनाओं में राशि का वितरण दिव्यांग लोगों का समर्थन करने के लिए  टेलीमेडिसिन के माध्यम से चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए सामाजिक सुरक्षा कार्यों में उपयोग किया जाने वाला ऋण राज्य सरकार “West Bengal Building State Capability for Inclusive Social Protection” ऑपरेशन में ऋण राशि का उपयोग करेगी। इस ऑपरेशन का उद्देश्य गरीबों का समर्थन करना, कमजोर लोगों की सेवा करना और कवरेज का विस्तार करना है। दुआरे सरकार वित्तीय सहायता ‘दुआरे सरकार’ कार्यक्रम को बढ़ावा देने में मदद करेगी। दुआरे सरकार कार्यक्रम पश्चिम बंग...

पश्चिम बंगाल में कोविड के 10,430 नए मामले, तेलंगाना में भी 2983 नए केस

Image
कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लोगों को सख्ती से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है नई दिल्ली: देशभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं. जिसके चलते सरकारों द्वारा नियमों में फिर से सख्ती की गई है. इस बीच मंगलवार को पश्चिम बंगाल में 10430 नए मामले सामने आए. वहीं तेलंगाना में भी 24 घंटों में 2983 मामले रिकॉर्ड किए गए हैं. पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक मंगलवार को कोविड-19 के 10,430 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कुल 19,17,514 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.  यह भी पढ़ें गुजरात में कोरोना के मामलों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़े, अहमदाबाद-सूरत में कहर बुलेटिन के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 34 लोगों की मौत भी हुई हैं. अभी तक कुल 20,155 लोगों की मौत हुई हैं. पिछले 24 घंटों में 13,308 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं, इसके साथ ही संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 17,41,648 हो गई है. राज्य में फिलहाल कोविड के 1,55,711 मरीजों का इलाज चल रहा है. वहीं तेलंगाना में भी मंगलवार को कोविड-19 के 2,983 नए मामले सामने आए, जिसके स...

Photos: बंगाल के जलपाईगुड़ी में गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस पटरी से उतरी

Image
गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन के कम से कम 12 डिब्बे पटरी से उतर गए. कोलकाता : पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुरी कस्बे के पास गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन के कम से कम 12 डिब्बे पटरी से उतर गए. दुर्घटनास्थल की तस्वीरों में मलबे में फंसे यात्रियों को देखा जा सकता है. समाचार एजेंसी पीटीआई ने रेलवे सूत्रों के हवाले से बताया कि इस घटना में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है. शाम करीब पांच बजे जब ट्रेन नंबर 15633 बीकानेर से गुवाहाटी जा रही  थी तब पश्चिम बंगाल के New Dimohani और New Maynaguri रेलवे स्टेशन के बीच यह हादसा हुआ. यह भी पढ़ें देखें हादसे की कुछ तस्‍वीरें... स्थानीय और अन्य यात्री राहत और बचाव कार्यों में मदद करते हुए. जलपाईगुड़ी जिला प्रशासन ने कहा कि कुछ घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया है. ट्रेन के कम से कम 12 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. Source link https://myrevolution.in/politics/photos-%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4...