Posts

Showing posts with the label पांचराज्य

5 राज्यों के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी जारी, देश के कुछ हिस्सों में 45 डिग्री पर पारा: 10 बड़ी बातें

Image
नई दिल्ली: उत्तर पश्चिमी भारत में लू का प्रकोप जारी है और इस बीच मौसम विभाग ने कम से कम पांच राज्यों में लू की चेतावनी दी है. उत्तर पश्चिमी भारत के कई राज्यों में पारा तेजी के साथ बढ़ रहा है और कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. वहीं बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई. इसी तरह से अन्य राज्यों में भी तापमान में वृद्धि देखने को मिली.  मामले से जुड़ी अहम जानकारियां : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार कम से कम अगले पांच दिनों में देश के बड़े हिस्से में लोगों को लू का सामना करना होगा. वहीं अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिलेगी. राहत की बात ये है कि तापमान में वृद्धि के बाद लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना भी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जताई है. ऐसे में गर्मी से हल्की निजात मिल सकती है. राजस्थान, दिल्ली , हरियाणा, यूपी और ओडिशा में आने वाले समय में गर्मी काफी बढ़ने वाली ...

कांग्रेस के 'असंतुष्ट' धड़े की आज फिर मुलाकात, 24 घंटे के भीतर दूसरी बैठक

Image
कांग्रेस के 'असंतुष्ट' धड़े की आज फिर बैठक हो रही है. कांग्रेस के असंतुष्टों का कोर ग्रुप  जी-23 की बैठक वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के घर पर हो रही है. इससे पहले कल शाम को भी कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं ने एक बैठक की थी. कल की बैठक भी गुलाम नबी आजाद के निवास पर हुई थी. बैठक के बाद असंतुष्ट नेताओं ने "सामूहिक, समावेशी नेतृत्व" की बात की थी और मांग की थी कि कांग्रेस 2024 में भाजपा से मुकाबला करने के लिए समान विचारधारा वाले अन्य दलों के साथ एक मंच बनाने के लिए सक्रिय हो. कार्यसमिति में वफादारों के रुख, जो लगातार हार के बावजूद गांधी परिवार के नेतृत्व की पुष्टि करने पर जोर देते हैं, से परेशान असंतुष्टों की बैठकें हो रही हैं. इस बार पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था सीडब्ल्यूसी ने सोनिया गांधी के अपने बच्चों राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ सभी पदों से हटने की पेशकश को ठुकरा दिया था. कल 18 असंतुष्ट नेता, जिनमें छह राज्यों के कुछ नवागंतुक नेता भी शामिल थे, हाल ही में विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद आगे के रास्ते पर चर्चा करने के लिए मिले थे....