Posts

Showing posts with the label प्रशांतकिशोर

कांग्रेस के 'एम्पॉवर्ड एक्शन ग्रुप' का हिस्सा बन सकते हैं प्रशांत किशोर, सूत्रों ने दिए संकेत

Image
उदयपुर में 13,14, 15 मई को कांग्रेस का चिंतन शिविर होगा. नई दिल्ली: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को कांग्रेस के "एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप" का हिस्सा बनाया जाएगा. सूत्रों के अनुसार वो इस ग्रुप का हिस्सा होने वाले हैं. हालांकि पार्टी में उनकी सटीक भूमिका क्या होगी, ये तय करने में अधिक समय लग सकता है. वहीं सूत्रों ने कहा कि सोनिया गांधी द्वारा गठित आठ सदस्यीय विशेष टीम की रिपोर्ट में इस बात पर सहमति जताई गई है कि कांग्रेस को 2024 के आम चुनावों से पहले एक नया चेहरा पेश करने की जरूरत है. साथ ही संगठन में सुधार की भी आवश्यकता है.  यह भी पढ़ें कांग्रेस पार्टी के कायापलट के लिए किशोर ने कांग्रेस को एक विस्तृत योजना प्रस्तुत की है. सोशल मीडिया पर सरकुलेट योजना के एक पुराने संस्करण के अनुसार उन्होंने व्यापक बदलाव का सुझाव दिया है. जिसमें गैर-गांधियों को प्रमुख नेतृत्व भूमिका में लाने की बात लिखी गई है. साथ ही उन नेताओं के एक समूह को हटाने का भी सुझाव दिया गया है जो किसी भी चुनाव - राज्य, केंद्र या यहां तक ​​कि संगठन के भीतर जीतने में विफल रहे है. ये भी पढ़ें- चार्जशीट दाखिल होने के ...

"रिपोर्ट 72 घंटे के भीतर": प्रशांत किशोर के प्रस्ताव पर कांग्रेस का रुख

Image
चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (फाइल फोटो). नई दिल्ली: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर 'नौकरी के लिए इंटरव्यू' के लिए एक और दौर किया. उनके प्रस्ताव का मूल्यांकन करने वाली टीम के अलावा, आज दो और नेता मौजूद थे - अशोक गहलोत और भूपेश बघेल. यह दोनों दो कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री हैं. कांग्रेस ने कहा कि इस मामले पर 72 घंटे के भीतर रिपोर्ट आने की उम्मीद है. आज की बैठक में वरिष्ठ नेताओं जयराम रमेश, अंबिका सोनी, केसी वेणुगोपाल और सोनिया गांधी ने भाग लिया. यह भी पढ़ें बैठक के बाद पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी प्रशांत किशोर के प्रस्तावों का 'मूल्यांकन' कर रही है. उन्होंने कहा, "कई अन्य लोगों के इनपुट पर भी विचार किया जा रहा है और अगले 72 घंटों के भीतर कांग्रेस अध्यक्ष को अंतिम रिपोर्ट सौंपी जाएगी." प्रशांत किशोर (पीके) चुनाव में विजय दिलाने वाले के रूप में जाने जाते हैं. कांग्रेस के लिए उसके लक्ष्यों में 137 साल पुरानी पार्टी के कायाकल्प से कम कुछ नहीं है. कांग्रेस का व्यावहा...