बंगाल उपचुनाव : आसनसोल लोकसभा सीट पर दोपहर 3 बजे तक 54% वोटिंग, शत्रुघ्न सिन्हा हैं यहां TMC प्रत्याशी
बंगाल में आसनसोल लोकसभा सीट पर और बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है कोलकाता: West Bengal Bypoll: हिंसा की मामूली घटनाओं को छोड़कर पश्चिम बंगाल में आसनसोल लोकसभा सीट पर और बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान शांतिपूर्ण रहा और दोपहर तीन बजे तक 44 प्रतिशत से ज़्यादा मतदान हुआ. एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बर्दमान जिले की आसनसोल लोकसभा सीट पर दोपहर तीन बजे तक 54.40% वोट पड़े हैं जबकि बालीगंज सीट पर 34.60% मतदान हुआ.आसनसोल लोकसभा सीट से BJP उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की गाड़ी पर मंगलवार सुबह कथित तौर पर पथराव किया गया, जिससे कुछ इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया. यह भी पढ़ें पथराव तब किया गया जब उम्मीदवार के निजी सुरक्षा कर्मियों ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया जो पॉल की गाड़ी का घेराव कर रहे थे. उनका आरोप है कि पॉल अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ मतदान बूथ में घुसने की कोशिश कर रही थी. टीवी पर प्रसारित दृश्यों से भी प्रतीत हो रहा है कि वह अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ बूथ में घुसने की कोशिश रही हैं. पॉल ने आरोप लगाया, ‘‘ बार...