Posts

Showing posts with the label भारतमौसमविज्ञानविभाग

5 राज्यों के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी जारी, देश के कुछ हिस्सों में 45 डिग्री पर पारा: 10 बड़ी बातें

Image
नई दिल्ली: उत्तर पश्चिमी भारत में लू का प्रकोप जारी है और इस बीच मौसम विभाग ने कम से कम पांच राज्यों में लू की चेतावनी दी है. उत्तर पश्चिमी भारत के कई राज्यों में पारा तेजी के साथ बढ़ रहा है और कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. वहीं बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई. इसी तरह से अन्य राज्यों में भी तापमान में वृद्धि देखने को मिली.  मामले से जुड़ी अहम जानकारियां : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार कम से कम अगले पांच दिनों में देश के बड़े हिस्से में लोगों को लू का सामना करना होगा. वहीं अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिलेगी. राहत की बात ये है कि तापमान में वृद्धि के बाद लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना भी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जताई है. ऐसे में गर्मी से हल्की निजात मिल सकती है. राजस्थान, दिल्ली , हरियाणा, यूपी और ओडिशा में आने वाले समय में गर्मी काफी बढ़ने वाली ...

‘पश्चिमी विक्षोभ’ (Western Disturbance) क्या हैं?

Image
First Published: January 12, 2022 | Last Updated:January 12, 2022 भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अनुमान लगाया था कि पश्चिमी विक्षोभ के 11 जनवरी, 2022 से पूर्वी राज्यों से टकराने की संभावना है। मुख्य बिंदु यह भविष्यवाणी करते हुए IMD ने झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार राज्यों के लिए 11 जनवरी से 13 जनवरी के लिए पीले और नारंगी अलर्ट जारी किए। इन राज्यों में छिटपुट से व्यापक रूप से हल्की या मध्यम वर्षा होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ क्या है? (Western Disturbances)  पश्चिमी विक्षोभ भूमध्यसागरीय क्षेत्र में उत्पन्न होने वाला एक अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय तूफान (extra-tropical storm) है। यह विक्षोभ भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी भागों में अचानक सर्दियों की बारिश लाता है। यह पूर्व में बांग्लादेश के उत्तरी भागों और दक्षिण पूर्वी नेपाल तक फैला हुआ है। यह एक गैर-मानसून वर्षा पैटर्न है और यह पछुआ हवाओं (westerlies) द्वारा संचालित होता है। सर्दियों के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ काफी मजबूत होते हैं।  पश्चिमी विक्षोभ का महत्व पश्चिमी विक्षोभ रबी की फसल के विकास ...