भारतीय दूतावास पहुंचे यूक्रेन में फंसे स्टूडेंट, सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचाया गया : सूत्र
दूतावास की ओर से यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को हरसंभव मदद मुहैया कराई जा रही है रूस के हमले के कारण कई भारतीय यूक्रेन में फंसकर रह गए हैं, इसमें बड़ी संख्या में भारत के स्टूडेंट शामिल हैं जो पढ़ाई के लिए इस मुल्क गए हैं. इनकी उम्मीद भारत सरकार पर टिकी हुई है और उन्हें उम्मीद है कि सरकार उनकी सुरक्षित 'घरवापसी' का इंतजाम करेगी. संकट के बीच कई भारतीय, यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास भी पहुंचे और वहां अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया. सूत्रों ने बताया कि गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में भारतीय छात्र कीव में दूतावास के आगे जमा हो गए. स्वाभाविक तौर पर सबको दूतावास में जगह नहीं दी सकी.इसलिए आसपास के सुरक्षित जगहों पर उन्हें रखा गया है, इसमें कुछ वक्त लगा. अब कोई भी भारतीय नागरिक बाहर नहीं फंसा है. जैसे ही नए स्टूडेंट आ रहे हैं, उन्हें सुरक्षित जगहों पर ले ज़ाया जा रहा है. दूतावास की ओर से यूक्रेन में स्टूडेंट्स सहित भारतीय नागरिकों को हरसंभव मदद मुहैया कराई जा रही है. यह भी पढ़ें यूक्रेन में भारत के राजदूत ने गुरुवार को उस देश में भारतीयों से अपील की कि वे वर्तमान स...