Posts

Showing posts with the label मकश

मुकेश अम्बानी (Mukesh Ambani) की नेटवर्थ 103 अरब डॉलर के पार पहुंची : Hurun Global Rich List 2022

Image
First Published: March 20, 2022 | Last Updated:March 20, 2022 हाल ही में Hurun Global Rich List 2022 जारी की गई। इस सूची के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अम्बानी की नेटवर्थ 103 अरब डॉलर तक पहुँच गई है। इसमें पिछले साल के मुकाबले 20 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। मुख्य बिंदु इस सूची के मुताबिक मुकेश अम्बानी भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इस सूची में भारत के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति गौतम अदानी हैं, उनकी नेटवर्थ 81 अरब डॉलर है। गौरतलब है कि गौतम अदानी की नेटवर्थ में पिछले साल के मुकाबले 49 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है। गौतम अदानी विश्व में 12वें सबसे धनी व्यक्ति हैं। विश्व के 10 सबसे धनी व्यक्ति मार्क जकरबर्ग (मेटा/फेसबुक) : 205 अरब डॉलर जेफ़ बेजोस (अमेज़न) : 188 अरब डॉलर बर्नाड अर्नौल्ट (LVMH): 154 अरब डॉलर बिल गेट्स (माइक्रोसॉफ्ट) : 124 अरब डॉलर वारेन बफेट (बर्कशायर हैथवे) : 119 अरब डॉलर सेर्गे ब्रिन (अल्फाबेट) : 116 अरब डॉलर लैरी पेज (अल्फाबेट) :  116 अरब डॉलर स्टीव बालमर (माइक्रोसॉफ्ट) : 107 अरब डॉलर मुकेश अम्बानी (रिलायंस) : 103 ...