Posts

Showing posts with the label महलओ

महिलाओं के लिए उद्यमिता प्रोत्साहन अभियान ‘समर्थ’ (SAMARTH) लांच किया गया

Image
First Published: March 8, 2022 | Last Updated:March 8, 2022 7 मार्च 2022 को केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री (MSME), नारायण राणे ने महिलाओं के लिए एक विशेष उद्यमिता प्रोत्साहन अभियान “समर्थ” लॉन्च किया। महिलाओं के लिए ‘समर्थ’ उद्यमिता प्रोत्साहन अभियान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च 2022) समारोह के एक भाग के रूप में शुरू किया गया था। मुख्य बिंदु  लॉन्च इवेंट में, MSME मंत्री ने कहा कि MSME क्षेत्र में महिलाओं के लिए कई अवसर हैं। मंत्री ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि MSME मंत्रालय अपनी विभिन्न पहलों और योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के बीच उद्यमिता की संस्कृति को विकसित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। समर्थ (SAMARTH) ‘समर्थ’ महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेगा और उन्हें आत्मनिर्भर और स्वतंत्र बनाएगा। ‘समर्थ’ के तहत, MSME मंत्रालय द्वारा आयोजित मुफ्त कौशल विकास कार्यक्रमों में 20% सीटें महिला उद्यमियों के लिए आवंटित की जाएंगी, जिससे 2022-23 में लगभग 7,500 महिलाओं को मदद मिलेगी। साथ ही, MSME मंत्रालय की योजनाओं के तहत विपणन सहायत...

11 फरवरी : विज्ञान में महिलाओं व बालिकाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Women and Girls in Science)

Image
First Published: February 11, 2022 | Last Updated:February 10, 2022 प्रतिवर्ष को 11 फरवरी को विज्ञान में महिलाओं व बालिकाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Women and Girls in Science) मनाया जाता है। इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष 2015 से मनाया जा रहा है।  इसका उद्देश्य विज्ञान व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालना है। मुख्य बिंदु इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व भर में विज्ञान व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं को बढ़ावा देने वाले संगठनों के साथ मिलकर मनाया जाता है। महिलाओं व बालिकाओं को विज्ञान व प्रौद्योगिकी क्षेत्र में बढ़ावा देना अति आवश्यक है। वर्तमान में विश्व में महिलाओं अनुसंधानकर्ता केवल 30% है। STEM (Science, Technology, Engineering and Mathematics) क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी पुरुषों की अपेक्षा कम है। Categories: अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Tags:Hindi Current Affairs , Hindi News , International Day of Women and Girls in Science , विज्ञान में महिलाओं व बालिकाओं के लिए अ...