Posts

Showing posts with the label महसगर

नासा के वैज्ञानिक का कमाल, 'गुनगुना' उठा महासागर!

Image
नासा के एक वैज्ञानिक ने अजब कारनाम कर दिखाया है। वैज्ञानिक ने स्पेस से दिख रहे समुद्र के रंगों के डेटा को म्यूजिक नोट के साथ मिला दिया है। इसके लिए वैज्ञानिक और उसके भाई ने 18 महीने तक लगातार काम करके एक ऐसा ऑनलाइन प्रोग्राम बनाया जो समुद्र के कलर डेटा को म्यूजिकल नोट्स के साथ जोड़ देता है जिससे एक मधुर संगीत पैदा होता है। यानि कि, कोई नदी जब समुद्र में मिलती है तो उस स्थान को ऊपर से देखने पर नदी और सागर के रंगों में बदलाव दिखता है। ये रंग हर जगह पर अपना एक डेटा बनाते हैं। NASA के Goddard Space Flight Center के वैज्ञानिक रोज इस महासागरीय इमेजरी को स्टडी करते हैं। इस खूबसूरत इमेजरी को नासा के वैज्ञानिक रयान वेंदरम्यूलिन ने संगीत की जुबान देने की सोची।  "हम एक ऐसी कहानी बताना चाहते थे जो हमारे समुद्र की कनेक्टिविटी को सुने जा सकने वाले अनुभव में बयां करती हो। इसके लिए हमने म्यूजिक का इस्तेमाल किया क्योंकि यह ज्यादा आकर्षक और डाइनेमिक लगता है, और हमें कई तरह के बैकग्राउंड्स से जोड़ने की क्षमता रखता है।" NASA के Goddard Space Flight Center के वैज्ञानिक रयान वेंदरम्यूलिन ने ए...

8 जून: विश्व महासागर दिवस (World Oceans Day) 2022

Image
First Published: June 8, 2022 | Last Updated:June 8, 2022 विश्व 8 जून, 2021 को ‘Revitalisation: Collective Action for the Ocean’ की थीम के तहत विश्व महासागर दिवस (World Oceans Day) मनाया जा रहा है। विश्व महासागर दिवस (World Oceans Day) यह दिन प्रतिवर्ष 8 जून को मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर की सरकारों को लोगों को आर्थिक गतिविधियों और समुद्र पर मानवीय कार्यों के प्रभाव के बारे में सूचित करने का अवसर प्रदान करता है। महत्व महासागर लोगों के दैनिक जीवन में एक प्रमुख भूमिका निभाते हैं। यह जीवमंडल (biosphere) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है क्योंकि यह हमें पानी प्रदान करता है जो हमारे दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंग है। हालाँकि, महासागर वर्षों से मानव निर्मित विनाश का खामियाजा भुगत रहे हैं। समुद्र में औद्योगिक कचरा और अवांछित कचरा उसके प्राकृतिक संसाधनों से खराब और अस्थिर कर रहा है। इस प्रकार, महासागरों को बचाना महत्वपूर्ण हो जाता है और विश्व महासागर दिवस इसके लिए प्रतिबद्ध है। पृष्ठभूमि विश्व महासागर दिवस पहली बार 1992 में रियो डी जनेरियो में पृथ्वी शिखर सम...

2 अरब साल पहले मंगल ग्रह पर थे महासागर! वैज्ञानिकों ने ऐसे लगाया अनुमान

Image
पृथ्‍वी से बाहर जीवन की संभावना की बात आती है, तो इसका सबसे बड़ा दावेदार नजर आता है मंगल (Mars) ग्रह। वर्षों से वैज्ञानिक यह जानने में जुटे हैं कि क्‍या कभी मंगल ग्रह पर जीवन था। क्‍या भविष्‍य में ऐसी कोई उम्‍मीद है? तमाम अध्‍ययन संकेत तो देते हैं, लेकिन अभी बहुत शोध बाकी है। अब पेरिस यूनिवर्सिटी की एक स्‍टडी में पता चला है कि 2 अरब साल पहले मंगल ग्रह पर तरल महासागर हो सकते थे। वैज्ञानिकों का कहना है कि तरल महासागर संभव हो सकता है अगर तापमान जमाव बिंदु यानी 4.5 डिग्री सेल्सियस से ज्‍यादा होता है। मंगल ग्रह पर ऐसी स्थितियां आज से करीब 3 अरब साल पहले मुमकिन थीं।  हालांकि साल 2016 के एक रिव्‍यू कहा गया था कि लो सोलर रेडिएशन के कारण मंगल ग्रह की प्राचीन जलवायु बेहद ठंडी थी और एक महासागर को बरकरार नहीं रख सकती थी। वहीं, साल 2021 के एक अन्य अध्ययन में कहा गया है कि ग्रह का अपना वॉर्मिंग मैकेनिज्‍म है, जो झीलों और नदियों को पनपने दे सकता है।  मौजूदा अध्ययन में रिसर्चर्स ने पृथ्वी के जलवायु मॉडल पर बेस्‍ड त्रि-आयामी मॉडल का इस्‍तेमाल करके मंगल की प्राचीन जलवायु को दोबारा से तैयार किया। इस...

शनि ग्रह के छोटे से चंद्रमा के नीचे हो सकता है महासागर, मिले सबूत

Image
बृहस्पति के बाद हमारे सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह शनि (Saturn) है। इसने हमेशा वैज्ञानिकों और शौकिया खगोलविदों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। शनि के चारों ओर लगे छल्लों को देखकर इसे आसानी से पहचाना जा सकता है। लेकिन इसकी एक और विशेषता है इस ग्रह के 60 से ज्‍यादा चंद्रमा। इन चंद्रमाओं में से एक ने हाल में वैज्ञानिकों की जिज्ञासा को जगाया है। एक नई रिसर्च के अनुसार, इस ग्रह की परिक्रमा करने वाले एक छोटे से चंद्रमा मीमास (Mimas) की जमी हुई सतह के नीचे एक महासागर छिपा हो सकता है। मीमास में घुमावदार घूर्णन होता है और वैज्ञानिकों का मानना है कि यह इसके अंदर मौजूद महासागर की वजह से है। हालांकि महासागरों वाले बाकी चंद्रमाओं से उलट मीमास की सतह पर ऐसा कोई निशान नहीं है, जो इसके नीचे महासागर का संकेत देता है। यह रिसर्च इकारस जर्नल में प्रकाशित हुई है। रिसर्चर एलिसा रोडेन और उनके सहयोगी मैथ्यू वॉकर ने महसूस किया कि यह चंद्रमा अपनी सतह के 14 से 20 मील बर्फ के नीचे पानी को रख सकता है। बर्फीले उपग्रहों की जियोफ‍िजिक्‍स के स्‍पेशलिस्‍ट और नासा के नेटवर्क फॉर ओशन वर्ल्ड्स रिसर्च कोऑर्डिनेशन नेटवर्...