Posts

Showing posts with the label राघवचड्ढा

BJP को 'गुंडों-लफंगों की पार्टी' कहने पर बढ़ीं राघव चड्ढा की मुश्किलें, भाजपा नेता ने भेज दिया लीगल नोटिस

Image
नोटिस भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 499 और 500 के तहत भेजे गया है. नई दिल्ली: बीजेपी युवा मोर्चा पंजाब के उपाध्यक्ष अशोक सरीन (Ashok Sareen) ने रविवार को आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को कानूनी नोटिस भेजकर भारतीय जनता पार्टी से माफी मांगने को कहा है. बीजेपी पर की गई टिप्पणी पर राघव चड्ढा से लिखित में माफी की मांग की गई है. वहीं माफी मांगने में विफल रहने पर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज़ की जाएगी. क़ानूनी नोटिस में लिखा गया है कि राघव चड्ढा ने बीजेपी को 'गुंडों-लफंगों की पार्टी' और 'भारत की जाहिल पार्टी' कहा है. इसके लिए उन्हें माफी मांगी चाहिए. यह भी पढ़ें क्या है पूरा मामला दरअसल राज्यसभा सांसद और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने 16 अप्रैल को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी पर टिप्पणी की थी. जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था. संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राघव चड्ढा ने बीजेपी को 'भारत की जाहिल पार्टी' और 'गुंडों-लफंगों की पार्टी' कहा था. राघव चड्ढा की इसी टिप्पणी पर उन्हें अब नोटिस भेजा गया है. ये नोटिस भारतीय...

'आप' के राघव चड्ढा लक्मे फैशन वीक के नए शो स्टॉपर

Image
'आप' के सांसद राघव चड्ढा आज डिजाइनर पवन सचदेव के शो स्टॉपर थे. नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा आज लक्मे फैशन शो में डिजाइनर पवन सचदेवा के शो स्टॉपर थे. राघव चड्ढा ने अभिनेता अपारशक्ति खुराना के साथ रैंप वॉक किया. रैंप पर डेब्यू करते हुए राघव चड्ढा ने बरगंडी हाई-नेक के ऊपर ब्लैक लेदर जैकेट और पैंट पहनी थी. यह भी पढ़ें रैंप पर आम आदमी पार्टी के नेता की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने शेयर किए. आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा को हाल ही में पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामित किया था. चड्ढा और आप के चार अन्य उम्मीदवार गुरुवार को निर्विरोध निर्वाचित हुए. AAP's Raghav Chadha Is Lakme Fashion Week's Latest Showstopper https://t.co/azyeYuJ1JV pic.twitter.com/whXgabeb9C — NDTV (@ndtv) March 27, 2022 33 साल के राघव चड्ढा सबसे कम उम्र के राज्यसभा सदस्य हैं. राघव चड्ढा ने पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. आम आदमी पार्टी ने पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 92 पर जीत हासिल की. ...