Posts

Showing posts with the label लू

5 राज्यों के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी जारी, देश के कुछ हिस्सों में 45 डिग्री पर पारा: 10 बड़ी बातें

Image
नई दिल्ली: उत्तर पश्चिमी भारत में लू का प्रकोप जारी है और इस बीच मौसम विभाग ने कम से कम पांच राज्यों में लू की चेतावनी दी है. उत्तर पश्चिमी भारत के कई राज्यों में पारा तेजी के साथ बढ़ रहा है और कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. वहीं बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई. इसी तरह से अन्य राज्यों में भी तापमान में वृद्धि देखने को मिली.  मामले से जुड़ी अहम जानकारियां : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार कम से कम अगले पांच दिनों में देश के बड़े हिस्से में लोगों को लू का सामना करना होगा. वहीं अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिलेगी. राहत की बात ये है कि तापमान में वृद्धि के बाद लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना भी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जताई है. ऐसे में गर्मी से हल्की निजात मिल सकती है. राजस्थान, दिल्ली , हरियाणा, यूपी और ओडिशा में आने वाले समय में गर्मी काफी बढ़ने वाली ...

Weather Report : आने वाले दिनों में भयकंर लू से बुरा हो सकता है हाल, इन राज्यों में बारिश की संभावना

Image
मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में बारिश, तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है. नई दिल्ली: राजस्थान में आगामी 48 घंटों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होने तथा मंगलवार (26 अप्रैल) से राज्य में कहीं-कहीं लू चलने की प्रबल संभावना है. जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी 48 घंटों में राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की और बढोतरी होगी और झुंझुनूं, भरतपुर, धौलपुर, करौली, बाड़मेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर पाली चूरू और जैसलमेर में कहीं-कही मेघगर्जन के साथ धूल भरी आंधी और कुछ जगहों पर लू चलने की संभावना है. यह भी पढ़ें उन्होंने बताया कि सोमवार को बाड़मेर 43.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक गर्म स्थान रहा. वहीं जैसलमेर में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री, बीकानेर-सवाईमाधोपुर-डूंगरपर में 43.2 डिग्री सेल्सियस, बूंदी में 43.1 डिग्री, बांसवाड़ा में 43 डिग्री, करौली में 42.8 डिग्री, धौलपुर में 42.7 डिग्री, अलवर में 42.6 डिग्री, कोटा में 42.5 डिग्री और अन्य प्रमुख स्थानों पर 42.2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 40.4...