Posts

Showing posts with the label वजञन

2 मई: अंतर्राष्ट्रीय खगोल विज्ञान दिवस (International Astronomy Day)

Image
First Published: May 2, 2022 | Last Updated:May 2, 2022 हर साल, अंतर्राष्ट्रीय खगोल विज्ञान दिवस (International Astronomy Day) वर्ष में दो बार मनाया जाता है। एक बार 26 सितंबर को और दूसरा 2 मई को। इस दिन खगोलीय संस्थान, प्लैनेटेरियम, संग्रहालय विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करते हैं और खगोल विज्ञान की दुनिया के बारे में जागरूकता फैलाते हैं। मुख्य बिंदु पहला अंतर्राष्ट्रीय खगोल विज्ञान दिवस 1973 में मनाया गया था। यह उत्तरी कैलिफोर्निया के खगोलीय संघ (Astronomical Association of Northern California) के तत्कालीन अध्यक्ष द्वारा शुरू किया गया था। उन्होंने विभिन्न शहरी स्थानों में दूरबीन बिंदु स्थापित करने का लक्ष्य रखा। प्रारंभ में यह उत्सव अमेरिका में शुरू हुआ और बाद में यह दुनिया के अन्य हिस्सों में फैल गया। राष्ट्रीय खगोल विज्ञान सप्ताह (National Astronomy Week) खगोल विज्ञान दिवस राष्ट्रीय खगोल विज्ञान सप्ताह का एक हिस्सा है। यह सप्ताह यूनाइटेड किंगडम में आयोजित किया जाता है। खगोल विज्ञान का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष (International Year of Astronomy) अंतर्राष्ट्...

23 मार्च: विश्व मौसम विज्ञान दिवस (World Meteorological Day)

Image
First Published: March 23, 2022 | Last Updated:March 22, 2022 हर साल 23 मार्च को विश्व मौसम विज्ञान दिवस (World Meteorological Day) मनाया जाता है। यह 1950 में स्थापित किया गया था। इस दिन को विश्व मौसम संगठन (WMO) और संयुक्त राष्ट्र द्वारा भी मनाया जा रहा है। 23 मार्च को इसलिए चुना गया है क्योंकि 1950 में उस दिन विश्व मौसम संगठन (World Meteorological Organization) की स्थापना हुई थी। मुख्य बिंदु WMO की स्थापना को चिह्नित करने के लिए यह दिन मनाया जाता है, जिसमें 193 सदस्य देश और क्षेत्र हैं। यह संगठन अंतर्राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन (IMO) से उत्पन्न हुआ है, जिसका विचार वियना अंतर्राष्ट्रीय मौसम विज्ञान कांग्रेस 1873 में निहित है। WMO को 1950 में WMO सम्मेलन के अनुसमर्थन द्वारा स्थापित किया गया था, जिसके बाद यह संगठन संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी बन गई। WMO का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जिनेवा में स्थित है। विश्व मौसम विज्ञान दिवस का महत्व यह दिन दुनिया भर में बहुत महत्व रखता है क्योंकि यह समाज की सुरक्षा और भलाई के लिए राष्ट्रीय मौसम विज्ञान और जल वि...

 28 फरवरी : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day)

Image
First Published: February 28, 2022 | Last Updated:February 28, 2022 प्रतिवर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य लोगों में विज्ञान के महत्व और इसके अनुप्रयोग का संदेश फैलाना है। महत्व 28 फरवरी, 1928 को भौतिक विज्ञानी सी.वी. रमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज को चिह्नित करने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है। इस खोज के लिए सी.वी. रमन को 1930 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पृष्ठभूमि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की स्थापना केंद्र सरकार द्वारा 1986 में राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद की मांग के आधार पर की गई थी। पहली बार राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी 1987 को मनाया गया था। इस दिवस को लोगों के दैनिक जीवन में उपयोग किए जाने वाले विज्ञान के महत्व के बारे में संदेश फैलाने और विज्ञान व प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने के लिए मनाया जाता है। रमन प्रभाव इस घटना में, पारदर्शी माध्यम से गुजरने के बाद प्रकाश की किरण का कुछ हिस्सा बिखर जाता है। प्रकाश के प्रकीर्णन की इस घटना को रमन स्कैटरिंग कहा जाता है और प्रकीर्ण...

11 फरवरी : विज्ञान में महिलाओं व बालिकाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Women and Girls in Science)

Image
First Published: February 11, 2022 | Last Updated:February 10, 2022 प्रतिवर्ष को 11 फरवरी को विज्ञान में महिलाओं व बालिकाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Women and Girls in Science) मनाया जाता है। इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष 2015 से मनाया जा रहा है।  इसका उद्देश्य विज्ञान व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालना है। मुख्य बिंदु इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व भर में विज्ञान व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं को बढ़ावा देने वाले संगठनों के साथ मिलकर मनाया जाता है। महिलाओं व बालिकाओं को विज्ञान व प्रौद्योगिकी क्षेत्र में बढ़ावा देना अति आवश्यक है। वर्तमान में विश्व में महिलाओं अनुसंधानकर्ता केवल 30% है। STEM (Science, Technology, Engineering and Mathematics) क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी पुरुषों की अपेक्षा कम है। Categories: अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Tags:Hindi Current Affairs , Hindi News , International Day of Women and Girls in Science , विज्ञान में महिलाओं व बालिकाओं के लिए अ...

15 जनवरी : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग स्थापना दिवस

Image
First Published: January 15, 2022 | Last Updated:January 15, 2022 15 जनवरी, 2022 को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का 147वां स्थापना दिवस है। इसकी शुरुआत 1875 में हुई थी। इस दिवस को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा मनाया जाता है, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की हालिया उपलब्धियां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की पांच वेधशालाओं को विश्व मौसम विज्ञान संगठन से मान्यता प्राप्त हुई है, यह वेधशालाएं चेन्नई, मुंबई, पुणे, तिरुवनंतपुरम और पंजिम में स्थित हैं। इसके अलावा फेनी नामक चक्रवात के सटीक पूर्वानुमान के लिए वैश्विक स्तर पर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की प्रशंसा की गयी। अगस्त, 2019 में CDES (Centralised Data Entry System) ने DATEN9 सॉफ्टवेयर का स्थान लिया। 91 वेधशालाएं व 40 एअरपोर्ट इस सिस्टम का उपयोग कर रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत भारत सरकार के मौसम विज्ञान प्रक्षेण, मौसम पूर्वानुमान और भूकम्प विज्ञान का कार्यभार सँभालने वाली भारतीय मौसम विज्ञान विभाग एक स...