"66 साल के होने पर कुछ तो खास होगा": जन्मदिन पर अमित शाह के बधाई देने के बाद शशि थरूर
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘गृह मंत्री अमित शाह की ओर से जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए फोन आने से हैरान और अभिभूत हूं. 66 साल का होने में कुछ तो खास होगा. उनके उदारतापूर्ण शब्दों के लिए आभार.'' उन्होंने जन्मदिन की बधाई देते हुए पीएम मोदी की चिट्ठी भी ट्वीट की. पीएम मोदी ने शशि थरूर को लिखे पत्रा में कहा, "जन्मदिन अतीत की यादों को याद करने का एक विशेष अवसर है. साथ ही, यह वह दिन भी है जो हमें अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को नए उत्साह के साथ पूरा करने के लिए प्रेरित करता है. आप आने वाले वर्षों में नए सिरे से समर्पण के साथ कल्याण के लिए प्रयास करते रहें. आपको अच्छे स्वास्थ्य से भरपूर लंबी उम्र का आशीर्वाद मिले. मैं एक बार फिर आपके जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं." पत्र को टैग करते हुए, थरूर ने ट्वीट किया, "नरेंद्र मोदी जी से इन विचारशील अभिवादन प्राप्त करने के लिए अभिभूत हूं. वह शिष्टाचार और दयालुता दिखाने में हमेशा उदारता दिखाते हैं." वहीं राष्ट्रपति कोविंद ने भी थरूर को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. राष्ट्रपति के प...