माया एंजेलो (Maya Angelou) बनी अमेरिकी सिक्के पर दिखाई देने वाली पहली अश्वेत महिला
First Published: January 14, 2022 | Last Updated:January 14, 2022 माया एंजेलो अमेरिकी सिक्के पर दिखाई देने वाली पहली अश्वेत महिला बनीं। अमेरिकी महिला क्वार्टर कार्यक्रम के एक भाग के रूप में अमेरिकी टकसाल द्वारा यह सिक्का जारी किया गया है। माया एंजेलो (Maya Angelou) सात साल की उम्र में माया की मां के प्रेमी ने उनका यौन शोषण किया था। इस त्रासदी के बाद माया चुप हो गई। अपनी चुप्पी के दौरान उन्होंने लिखना शुरू किया। वह अपनी बोलचाल की आवाज और गेय गद्य (lyrical prose) के लिए जानी जाती हैं। वह एक अफ्रीकी अमेरिकी हैं। 2014 में 86 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ। साहित्यिक कार्य उन्होंने सात आत्मकथाएँ, कविता की कई किताबें, निबंध की तीन किताबें लिखी हैं। उनकी आत्मकथाओं ने उन्हें प्रसिद्धि दिलाई। उनकी पहली आत्मकथा “I know the Caged Bird Sings” को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। सिक्के के बारे में सिक्के के एक तरफ माया और दूसरी तरफ अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन हैं। सिक्के में माया को बाज के साथ दिखाया गया है। माया द्वारा जीते गए पुरस्कार उन्हें 30...