Posts

Showing posts with the label सनक

29 मई: संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of UN Peacekeepers)

Image
First Published: May 29, 2022 | Last Updated:May 29, 2022 संयुक्त राष्ट्र हर साल 29 मई को संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of UN Peacekeepers) मनाता है। मुख्य बिंदु संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 3,900 से अधिक शांति सैनिकों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र के तहत अपनी जान गंवाई है। इस वर्ष उनकी चुनौतियाँ बढ़ गई हैं क्योंकि वे न केवल लोगों की रक्षा कर रहे हैं बल्कि COVID-19 महामारी से भी जूझ रहे हैं। वर्तमान परिदृश्य 1 मिलियन से अधिक पुरुष और महिलाएं संयुक्त राष्ट्र के 72 शांति अभियानों में सेवारत हैं। संयुक्त राष्ट्र शांति सेना ने लगभग 13 अभियानों में 95,000 से अधिक पुलिस, सैन्य और नागरिक कर्मियों को तैनात किया है। 29 मई ही क्यों? पहला संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन 29 मई, 1948 को स्थापित किया गया था।इस  शांति रक्षा मिशन की स्थापना युद्धविराम समझौते की निगरानी के लिए की गई थी जिस पर इजरायल और अरब के बीच हस्ताक्षर किए गए थे। युद्धविराम समझौता (Armistice Agre...

केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता सैनिक सम्मान योजना (Swatantrata Sainik Samman Yojana) को जारी रखने के लिए मंज़ूरी दी

Image
First Published: March 8, 2022 | Last Updated:March 8, 2022 सरकार ने 3,274.87 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय के साथ वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 के लिए स्वतंत्रता सैनिक सम्मान योजना (SSSY) और इसके घटकों को जारी रखने की मंजूरी दी है। मुख्य बिंदु  इस योजना के तहत स्वतंत्रता सेनानियों और उनके आश्रितों को वित्तीय लाभ और पेंशन दी जाती है। इस योजना के तहत पूरे देश में 23,566 लाभार्थी शामिल हैं। गृह मंत्रालय ने स्वतंत्र सैनिक सम्मान योजना को जारी रखने का प्रस्ताव तैयार किया है। पेंशन राशि को समय के साथ संशोधित किया गया है और अगस्त 2016 से महंगाई राहत भी दी जा रही है। स्वतंत्रता सैनिक सम्मान योजना (Swatantrata Sainik Samman Yojana) यह स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों को पेंशन देने के लिए केंद्र सरकार की एक योजना है। यह अनुदान केंद्रीय राजस्व से प्रदान किया जाता है। राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान के सम्मान के रूप में, यह योजना स्वतंत्रता सेनानियों को मासिक सम्मान पेंशन प्रदान करती है। उनके निधन के बाद उनके पात्र आश्रितों को पेंशन दी जा...

14 जनवरी : सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस (Armed Forces Veterans’ Day)

Image
First Published: January 14, 2022 | Last Updated:January 14, 2022 प्रतिवर्ष 14 जनवरी को सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस (Armed Forces Veterans’ Day) मनाया जाता है। इस दिवस को 2017 से मनाया जा रहा है। पहले इस दिवस को युद्धविराम दिवस कहा जाता था। मुख्य बिंदु इस दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, इस कार्यक्रम में थलसेना प्रमुख, नौसेना प्रमुख तथा वायुसेना प्रमुख शरीक होंगे। प्रतिवर्ष 14 जनवरी को सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाने का कारण यह है कि इसी दिवस भारतीय सशस्त्र बल के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा सेवानिवृत्त हुए थे। थल सेना दिवस भारत में 15 जनवरी को थल सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस के अवसर देश की रक्षा में कार्यरत्त तथा शहीद बहादुर जवानों के योगदान के प्रति सम्मान व्यक्ति किया जाता है। फील्ड मार्शल के.सी. करियप्पा ने 15 जनवरी, 1949 को जनरल सर फ्रांसिस बुचर (भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ) से भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ का कार्यभार ग्रहण किया था, इसलिए 15 जनवरी को ...