महाराष्ट्र में कोरोना से हुई मौतों के मुआवजे के लिए सरकारी आंकड़े से दोगुना ज्यादा अर्ज़ियां
7 मार्च को उच्चतम न्यायालय में ये मामला फिर सुना जाएगा मुंम्बई: महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) से जान गंवाने वालों के परिवार वालों को 50,000 रुपए की सहायता राशि (Covid Death Compensation) देने को एलान किया था. जिसके बाद परिजनों ने आवेदन भेजना शुरू कर दिया. कोरोना से जान गंवाने वालों के लिए मदद राशि देने का ऐलान हुआ लेकिन मुंबई शहर में अब तक क़रीब 60% आवेदन रिजेक्ट हुए हैं. असल में कोविड से हुई मौतों के दो आंकड़े हैं, एक सरकारी और दूसरे सरकार की दहलीज़ तक मुआवज़े की अर्ज़ियों की शक्ल में पहुंचे आंकड़े. एनडीटीवी को मिली रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में कोविड से अब तक 16,687 मौतें हुई हैं. लेकिन मुआवज़े के लिए 35,138 आवेदन आए हैं. जो कि सरकारी आंकड़े से दोगुना है. यह भी पढ़ें मुंबई : कोविड के लेटेस्ट सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग में 95% नमूनों में पाया गया ओमिक्रॉन वेरिएंट इनमें से 12,871 आवेदन रद्द कर दिए गए हैं और 21,436 को मंज़ूरी मिली है. मंज़ूर आवेदनों में से 2,216 को यानी क़रीब 10% पीड़ित परिवारों को भुगतान राशि अब तक भेजी गयी है. कोविड मुआवज़े के लिए...