केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार में सड़क नेटवर्क बढ़ाने के लिए CM नीतीश को दीं ये नसीहतें..
बिहार के गंगा नदी पर रेल-सह-सड़क पुल का लोकार्पण शुक्रवार को हुआ पटना : Bihar: केंद्र सरकार ख़ासकर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य की धीमी गति से काफ़ी ख़फ़ा रहते हैं,यह बात किसी से छिपी नहीं है. शुक्रवार को मौक़ा बिहार के गंगा नदी पर रेल -सह -सड़क पुल के लोकार्पण का था लेकिन इस कार्यक्रम में भाषण देते हुए नितिन गडकरी ने एक बार फिर कह ही डाला कि जिस गति से उत्तर प्रदेश में काम हो रहा हैं उसी गति से हम बिहार में भी करना चाहते हैं.उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ज़मीन अधिग्रहण और वन विभाग की अनुमतियों को लेकर अपने स्तर पर विशेष रूप से समीक्षा कराने का आग्रह किया. यह भी पढ़ें ''इतिहास को नहीं समझते'' : गोवा की आजादी को लेकर पीएम के बयान पर राहुल का जवाब गडकरी ने कहा, ' मैं आपको अमेरिका के बराबर पहुंचाने का दावा नहीं करूंगा लेकिन बिहार में अगर सड़कों के निर्माण में गति आ जाएगी तो वचन देता हूं कि वर्तमान में जो तीन लाख करोड़ की परियोजना चल रही हैं, उसे 5 साल में पांच लाख करोड़ तक पहुंचाया...