''पीएम को नुकसान पहुंचाने का था इरादा, उन्माद के रास्ते पर कांग्रेस'' : सुरक्षा चूक मामले को लेकर बीजेपी
अमित शाह ने कहा, लोगों द्वारा बार-बार नकारे जाने से कांग्रेस पार्टी उन्माद के रास्ते पर चली गई है नई दिल्ली : पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक (Security lapse) के मामले में बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि लोगों द्वारा बार-बार नकारे जाने के बाद कांग्रेस पार्टी उन्माद के रास्ते पर है. यही नहीं, उसने, कांग्रेस पर 'जानबूझकर' पीएम को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah)में सुरक्षा मामले में कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लिया है. गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता शाह ने कहा पंजाब में आज हुई कांग्रेस-निर्मित घटना बताती है कि यह पार्टी कैसे सोचती और काम करती है. कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने आज पंजाब में जो किया उसके लिए उन्हें भारत के लोगों से माफी चाहिए. लोगों द्वारा कांग्रेस को बार-बार नकारे जाने से यह पार्टी उन्माद के रास्ते पर चली गई है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में सेंध मामले को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तलब की ह...