क्या भारत ने पाकिस्तान पर ब्रह्मोस मिसाइल (Brahmos Missile) से हमला किया?
First Published: March 11, 2022 | Last Updated:March 11, 2022 11 मार्च, 2022 को पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि भारतीय क्षेत्र से एक सुपरसोनिक अज्ञात फ्लाइंग ऑब्जेक्ट पाकिस्तान में गिरा है। पाकिस्तानी सेना की एजेंसी DGISPR के मुताबिक यह सुपरसोनिक अज्ञात फ्लाइंग ऑब्जेक्ट 9 मार्च, 2022 को पाकिस्तान के मियां चन्नू इलाके में गिरा था। मुख्य बिंदु पाकिस्तानी सेना के मुताबिक यह सुपरसोनिक अज्ञात फ्लाइंग ऑब्जेक्ट भारत में हरियाणा के सिरसा से लांच किया गया था, और यह पाकिस्तान की सीमा के भीतर 124 किलोमीटर अन्दर आकर गिरा। गौरतलब है कि पाकिस्तान सेना का दावा है कि उसने इस पूरे घटनाक्रम को मॉनिटर किया, परन्तु इसे एयर डिफेन्स सिस्टम द्वारा इंटरसेप्ट नहीं किया गया। कहा जा रहा है कि इसमें कोई विस्फोटक/वॉरहेड नहीं था। पाकिस्तान के रक्षा विशेषज्ञों द्वारा दावा किया जा रहा है कि यह सुपरसोनिक अज्ञात फ्लाइंग ऑब्जेक्ट संभवतः भारत की ब्रह्मोस मिसाइल थी। पाकिस्तान द्वारा इस घटना पर भारत से जवाब माँगा गया है। भारत ने फिलहाल इस घटना पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ब्रह्मो...