Posts

Showing posts with the label हिजाबविवाद

कर्नाटक के हिजाब विवाद की 'धमक' मध्‍य प्रदेश और पुडुच्‍चेरी भी पहुंची

Image
उडुपी के कॉलेज में एक स्‍टूडेंट को हिजाब पहनकर कक्षा में प्रवेश से रोक दिया गया था भोपाल : स्‍टूडेंट के हिजाब पहनने से जुड़ा विवाद कर्नाटक राज्‍य की सीमा से निकलकर अब बीजेपी शासित मध्‍य प्रदेश और पुडुच्‍चेरी भी पहुंच गया है. हिजाब के समर्थन में पांच महिलाओं की ओर से दाखिल की गई याचिका पर मंगलवार को कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, यह सुनवाई बुधवार को भी जारी रहेगी. इस बीच, मध्‍य प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि हिजाब ड्रेस का हिस्सा नहीं है, इसलिए इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए. उधर,  पुडुच्‍चेरी में अधिकारियों ने अरियानकुप्‍पम (Ariyankuppam) के सरकारी स्‍कूल के प्रधानाध्‍यापक से कक्षा में हेडस्‍कार्फ पर ऐतराज जताने वाले वाले एक शिक्षक पर लगे आरोपों की जांच करने को कहा है.  यह भी पढ़ें कर्नाटक में हिजाब विवाद : सभी स्कूल-कॉलेज तीन दिन बंद रहेंगे, सीएम बसवराज बोम्मई का आदेश हिजाब विवाद के चलते कर्नाटक में सभी स्कूल-कॉलेज तीन दिन बंद रहेंगे. राज्‍य के सीएम बसवराज बोम्‍मई ने ट्वीट करके यह जानकारी दी. सीएम ने ट्वीट किया कि शांति और सद्भाव बहाल बनाए रखने के लिए ...

'लड़कियों को स्कूल जाने से रोकना...' : कर्नाटक में हिजाब को लेकर मचे बवाल पर मलाला युसफजई

Image
कर्नाटक में हिजाब को लेकर बड़ा बवाल (फाइल फोटो) नई दिल्ली: कर्नाटक में मुस्लिम लड़कियों के हिजाब (Hijab) को लेकर शुरू हुआ विवाद पूरे राज्य में फैल गया. मुस्लिम लड़कियों का आरोप है कि उन्हें हिजाब पहनकर कॉलेज कैंपस और क्लास में घुसने नहीं दिया जा रहा है. लड़कियों की शिक्षा की हिमायत करने वाली नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला युसफजई (Malala Yousafzai) ने अब इस मामले को उठाया और कहा कि "लड़कियों को उनके हिजाब में स्कूल जाने से रोकना डराने यानी भयभीत करने वाला है."  यह भी पढ़ें कैसे शुरू हुआ हिजाब को लेकर विवाद? हिजाब को लेकर विवाद उस समय शुरू हुआ जब पिछले महीने कर्नाटक के उडुपी के सरकारी गर्ल्स पीयू कॉलेज की 6 छात्राओं ने आरोप लगाया कि उन्हें हिजाब पहनने पर जोर देने पर क्लास में जाने से रोक दिया गया. उडुपी और चिकमगलूर में दक्षिणपंथी समूहों ने मुस्लिम लड़कियों को हिजाब पहनने पर आपत्ति जताई.  “College is forcing us to choose between studies and the hijab”. Refusing to let girls go to school in their hijabs is horrifying. Objectification of women persists — for wearing less or mor...