महाराष्ट्र में कोविड-19 के 33,470 नए मरीज, मुंबई में भी 13 हजार से अधिक मामले

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 31 नए मामले भी दर्ज किए गए हैं.
दुनियाभर में लगातार कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है, वहीं भारत में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है. इस बीच सोमवार को भी बड़ी संख्या में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं, हालांकि आंकड़ा पिछले दिन के मुकाबले 10918 कम है. वहीं राजधानी मुंबई में भी 13 हजार से अधिक नए मरीजों की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक सोमवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 33,470 नए मामले सामने आए हैं.
यह भी पढ़ें
कहीं भी भारी भीड़ से कोरोना के मामलों में उछाल आएगा, यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ने माना
इस दौरान राज्य में संक्रमण से आठ मरीजों की मौत भी हुई है. वहीं महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 31 नए मामले भी दर्ज किए गए हैं. नए मामलों के साथ ही राज्य में अब तक संक्रमण के 69,53,514 मामले सामने आ चुके हैं जबकि इसके कारण 1,41,647 मरीज दम तोड़ चुके हैं.
बंगाल में कोरोना के 19,286 नए केस सामने आए, पॉजिटिविटी रेट रिकॉर्ड स्तर पर
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राजधानी मुंबई की बात करें तो इस दौरान कोरोना संक्रमण के 13,648 नए मामले सामने आए हैं और पांच मरीजों की मौत हुई है. नए मामले एक दिन पहले की तुलना में 30 प्रतिशत अथवा 5,826 कम हैं. मुंबई में संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 9,28,220 हो गए हैं और मृतक संख्या 16,411 हो गई है. बीएमसी के मुताबिक सोमवार को 59,242 सैंपलों की जांच की गई. इससे एक दिन पहले 68,249 सैंपल लिए गए थे.
ICMR ने कहा, बिना लक्षण वाले लोगों को कोरोना टेस्ट कराने की जरूरत नहीं
Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a1-19-%e0%a4%95%e0%a5%87-33470/?feed_id=7179&_unique_id=61dee0f4dff42
Comments
Post a Comment