भारत 2026 तक दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा इथेनॉल बाजार बन जायेगा : IEA

अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (International Energy Agency – IEA) के हालिया शोध के अनुसार, भारत 2026 तक दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा इथेनॉल बाजार बनने की राह पर अग्रसर है।

मुख्य बिंदु 

  • 2026 तक भारत केवल अमेरिका और ब्राजील से पीछे रह जाएगा, क्योंकि इसने 2070 तक स्वच्छ ऊर्जा पर्यावरण की दिशा में कार्बन न्यूट्रल बनने के लिए संक्रमण (transition) को तेज कर दिया है।
  • भारत द्वारा 2017-2021 के बीच इथेनॉल के उपयोग को तीन गुना बढ़ाकर अनुमानित 3 बिलियन लीटर कर दिया गया है।
  • इसके साथ, भारत 2026 तक चीन को दुनिया के तीसरे सबसे बड़े इथेनॉल यूजर के रूप में पछाड़ देगा।

इथेनॉल सम्मिश्रण में भारत की प्रगति

  • IEA के अनुसार, भारत ने इथेनॉल सम्मिश्रण (ethanol blending) के विस्तार में “भारी प्रगति” की है।
  • 2017 में सम्मिश्रण 2 फीसदी था। 2021 तक यह 8 फीसदी तक पहुंच गया था। इस प्रकार इसने भारत को 2022 में 10 प्रतिशत सम्मिश्रण प्राप्त करने के की कगार  पर ला दिया है।

भारत का लक्ष्य

पीएम नरेंद्र मोदी ने जून में कहा था कि, केंद्र सरकार 2025 तक पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिश्रण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। पहले, लक्षित तिथि 2030 थी। वर्तमान में, 8.5% इथेनॉल पेट्रोल के साथ मिश्रित किया जाता है।

इथेनॉल (Ethanol)

इथेनॉल प्रमुख जैव ईंधनों में से एक है। यह स्वाभाविक रूप से खमीर द्वारा शर्करा के किण्वन (fermentation of sugars) द्वारा या एथिलीन हाइड्रेशन जैसी पेट्रोकेमिकल प्रक्रियाओं के माध्यम से उत्पादित होता है।

भारत में इथेनॉल सम्मिश्रण के उद्देश्य

इथेनॉल सम्मिश्रण निम्नलिखित उद्देश्यों के साथ किया जाता है:

  1. ऊर्जा सुरक्षा- एथेनॉल के अधिक उपयोग से तेल आयात बिल को कम करने में मदद मिलेगी।
  2. किसानों के लिए प्रोत्साहन – तेल कंपनियां गन्ना किसानों से इथेनॉल खरीदती हैं। ऐसे में उन्हें फायदा होता है। भारत सरकार ने इथेनॉल का उत्पादन करने के साथ-साथ गैर-खाद्य फीडस्टॉक से इसका उत्पादन करने के लिए मक्का जैसी पानी की बचत करने वाली फसलों के उपयोग को प्रोत्साहित करने की भी योजना बनाई है।
  3. उत्सर्जन पर प्रभाव – इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल के उपयोग से कार्बन मोनोऑक्साइड (CO), नाइट्रोजन ऑक्साइड (NOx), और हाइड्रोकार्बन (HC) जैसे उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलेगी।

Categories: अर्थव्यवस्था करेंट अफेयर्स

Tags:Ethanol , Ethanol Blending in India , Ethanol in India , Hindi Current Affairs , IEA , International Energy Agency , अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी , इथेनॉल

https://myrevolution.in/current-affair-hindi/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-2026-%e0%a4%a4%e0%a4%95-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ac/?feed_id=6578&_unique_id=61d93c422d361

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले