ताइक्वांडो में 8 स्वर्ण पदक जीत चुका कुख्यात गैंगस्टर अजय गुर्जर गिरफ्तार, अंडरवर्ल्ड से है कनेक्शन

ताइक्वांडो में 8 स्वर्ण पदक जीत चुका कुख्यात गैंगस्टर अजय गुर्जर गिरफ्तार, अंडरवर्ल्ड से है कनेक्शन

पुलिस के मुताबिक अजय गुर्जर ने ताइक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर 8 स्वर्ण पदक जीते हैं.

नई दिल्ली :

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर अजय गुर्जर (Gangster Ajay Gurjar) को गिरफ्तार किया है. उसके अंडरवर्ल्ड के चार गैंगस्टर हाफिज बलूच, इकबाल इब्राहिम कासकर, सुभाष ठाकुर और आरिफ जान के साथ मुंबई में 11 साल से मजबूत संबंध हैं. चार महीने की कोशिश के बाद अजय को 6 जनवरी को बदरपुर बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया. अजय गुर्जर एक अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी हैं और उसने ताइक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर 8 स्वर्ण पदक जीते थे. 

स्पेशल सेल के डीसीपी जसमीत सिंह के मुताबिक, अगस्त 2021 के महीने में दो लोगों के बीच एक ऑडियो कॉल वायरल हुआ था. इसमें गैंगस्टर सतेंद्र उर्फ ​​सत्ते अपने सहयोगी अजय गुर्जर से विरोधी गैंग के एक सदस्य की हत्या को अंजाम देने के लिए एके-47 राइफल की व्यवस्था करने के लिए कह रहा था. 17 अगस्त 2021 को स्पेशल सेल द्वारा सतेंद्र उर्फ ​​सत्ते की गिरफ्तारी के बाद वायरल ऑडियो कॉल में दूसरे छोर पर अजय गुर्जर का नाम कॉलर के रूप में पहचाना गया, तभी से पुलिस को उसकी तलाश थी. 

बुल्ली बाई ऐप का मास्टरमाइंड 5 ट्विटर अकाउंट से कर रहा था सारा खेल, दिल्ली पुलिस का खुलासा

पुलिस के मुताबिक अजय गुर्जर छोटी छोटी बातों पर भी आक्रामक हो जाता है. उसने साल 2004 में मारपीट में एक शख्स को चाकू मार दिया था और उसे जेल भेज दिया गया था. जेल से बाहर आने के बाद वो अपराधियों से जुड़ गया और इलाके के अच्छे लोगों से रंगदारी मांगने लगा. वह पिछले 15 सालों के दौरान दिल्ली, हरियाणा, यूपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, हमला, दंगा, आपराधिक धमकी, आर्म्स एक्ट के दो दर्जन से अधिक मामलों में शामिल पाया गया है. वह सिर्फ रंगदारी के 10 से ज्यादा मामलों में शामिल है. अजय गुर्जर ने हरियाणा और राजस्थान में रंगदारी के लिए कई बार गोलियां चलाई है. 

दिल्ली पुलिस ने 60 आपराधिक मामलों में वॉन्टेड गैंगस्टर को दबोचा, गैंगवार की साजिश को किया नाकाम

अजय गुर्जर हाफिज बलूच और अंडरवर्ल्ड के अन्य गैंगस्टरों की लाइफस्टाइल से काफी प्रभावित था. अजय गुर्जर के मुंबई में चार कुख्यात अंडरवर्ल्ड गैंगस्टरों हाफिज बलूच, इकबाल इब्राहिम कास्कर, सुभाष ठाकुर और आरिफ जान (छोटा शकील के बहनोई) के साथ संबंध हैं. अजय गुर्जर को हाफिज बलूच द्वारा भाई जी कोड नाम दिया गया था 

AIIMS में पीजी सीट दिलाने के बहाने एक दर्जन से ज्‍यादा महिला डॉक्टरों को ठगा, गिरफ्तार 

अजय गुर्जर ने खुलासा किया है कि वह कुख्यात गैंगस्टर सुभाष ठाकुर और हाफिज बलूच की टीम का हिस्सा था, इन लोगों ने मुंबई में गैंगवार में अपने विरोधी गैंग के कई सदस्यों की हत्याएं की थीं. अजय गुर्जर ने सुभाष ठाकुर सहित अपने सहयोगियों के साथ साल 2008 से 2018 के बीच हरियाणा और राजस्थान में व्यवसायियों, डॉक्टरों, एक पार्षद, हरियाणा के दो पूर्व मंत्रियों और उनके रिश्तेदारों सहित प्रमुख लोगों से रंगदारी मांगी थी. अजय गुर्जर करीब 10 महीने पहले जेल से छूट कर आया था. 

पुलिस के मुताबिक अजय गुर्जर ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट है. उसने राष्ट्रीय स्तर पर 8 स्वर्ण पदक जीते हैं. उसने भूटान में अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भी भाग लिया था और साल 2003 में रजत पदक जीता था, वो 2005 में मुंबई में आयोजित एक अन्य अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 5वें स्थान पर रहा था. 

दिल्‍ली में वीकेंड कर्फ्यू जारी, दिल्‍ली पुलिस नियमों की पालना कराने के लिए कर रही कड़ी निगरानी


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-8-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a3-%e0%a4%aa%e0%a4%a6/?feed_id=6608&_unique_id=61d9630863b72

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले