वाल्मीकि समाज का कोई शख्स आगरा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े ताकि.... : प्रियंका गांधी वाड्रा

प्रियंका ने आज वाल्मीकि समाज के लोगों और पुलिस कस्टडी में मरने वाले अरुण वाल्मीकि के परिजनों से मुलाक़ात की
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को शाम आगरा में कहा कि वह 'ताज नगरी' में अरुण वाल्मीकि की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद यहां से किसी वाल्मीकि समाज के शख्स को चुनाव लड़ाना चाहती हैं ताकि वे नाइंसाफी से लड़ने के लिए मजबूत बन सकें. प्रियंका आज शाम आगरा पहुंचीं जहां उन्होंने सुभाष चौराहे परवाल्मीकिवाटिका में वाल्मीकि समाज के तख्त चौधरियों और पुलिस कस्टडी में मरने वाले अरुण वाल्मीकि के परिवार के लोगों से मुलाक़ात की.
अरुण वाल्मीकि, हाथरस जैसे कई मामलों में उत्तरप्रदेश के वाल्मीकि समाज ने भाजपा सरकार का अत्याचार झेला है।
आज आगरा में वाल्मीकि समाज के वरिष्ठ जनों से मिलकर निवेदन किया कि आगामी चुनावों में समाज की राजनीतिक आवाज व प्रतिनिधित्व को मजबूत करें।
कांग्रेस पूरी तरह से उनके साथ है। pic.twitter.com/adMJ0dS0N1
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 29, 2021
यह भी पढ़ें
प्रियंका ने बाद में बताया कि उन्होंने वाल्मीकि समाज के तख्त चौधरियों से कहा है कि वे अपने समाज से किसी का नाम उन्हें दें जिसे वह कांग्रेस के टिकट से विधानसभा चुनाव में उतार सकें. इस तरह वाल्मीकि समाज अपने साथ होने वाली नाइंसाफी से लड़ने के लिए तैयार हो सकेगा.
पीयूष जैन के घर चली रेड खत्म : 196 करोड़ कैश, 23Kg सोना समेत ये सामान बरामद
Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e2%80%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a4%bf-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%88-%e0%a4%b6%e0%a4%96%e0%a5%8d/?feed_id=6202&_unique_id=61d58b13617b3
Comments
Post a Comment